{"_id":"1978e238978cdd6fdbb6570dbfc4501a","slug":"nari-niketan-samwasini-went-her-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और संवासिनी को मिल गया अपना घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और संवासिनी को मिल गया अपना घर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
दो साल पहले हरिद्वार में परिजनों से बिछुड़ी सुरेशवती को मंगलवार को उसके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया। एसटीएफ की एसएसपी पी रेणुका देवी के प्रयासों से एक और संवासिनी को पहचान मिल गई।
विज्ञापन
दो साल पहले गुड़गांव के इंद्री निवासी सुरेशवती 23 मार्च 2014 को अपने पिता मामचंद के साथ हरिद्वार गंगा स्नान पर आई थी। उस समय वह बिछुड़ गई थी, तब से नारी निकेतन में रह रही थी।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद उसके परिवार को ढूंढा गया था। परिवार तो अब तक उसका इंतजार कर रहा था। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सुरेशवती को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने आभार जताया है।
विज्ञापन