{"_id":"d9819340e044cceddeaa95ba2c5df907","slug":"mussoorie-road-open-for-tourist","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों की रानी को देखने के लिए हो जाएं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों की रानी को देखने के लिए हो जाएं तैयार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 19 Jan 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों की रानी में मौसम का लुत्फ उठाने के रास्ते खुल गए हैं। बर्फबारी के बाद दो दिन से बाधित दून-मसूरी मार्ग रविवार देर शाम पूरी तरह खोल दिया गया।
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद दून और आसपास के जिलों समेत हरियाणा, यूपी, दिल्ली से सैलानियों ने मसूरी का रुख किया था। वाहनों का दबाव बढ़ने के बाद शनिवार सुबह से जाम लगना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
पैदल ही चल दिए पर्यटक
बर्फ से सड़क बंद हुई तो लोग अपने वाहन जहां-तहां छोड़ पैदल ही मसूरी निकल गए। इससे दिक्कत और बढ़ गई।
पुलिस ने शनिवार शाम मसूरी से करीब 15 किलोमीटर पहले कुठालगेट पर ही वाहनों को रोकना शुरू कर दिया था।
क्रेन लगाकर रास्ता किया साफ
बर्फबारी थमने के बाद सड़क खोलने की कवायद शुरू हुई तो पुलिस ने क्रेन से सड़क पर खड़े वाहनों को हटाया। इसके बाद रविवार सुबह कुठालगेट से थोड़े-थोड़े अंतराल पर कुछ वाहन मसूरी के लिए छोड़े गए।
विज्ञापन
हालांकि शाम तक जाम का असर बना रहा। सीओ मसूरी जया बलूनी, सीओ ट्रैफिक स्वतंत्र कुमार, एसओ राजपुर अबुल कलाम जाम खोलने में जुटे रहे।
रविवार शाम को खुला रास्ता
कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम मार्ग पर यातायात सुचारु कर लिया गया था। अब कुठालगेट पर किसी वाहन को नहीं रोका जा रहा है। सैलानी आसानी से मसूरी जा सकते हैं। दूसरी ओर, सहस्त्रधारा और मालदेवता मार्ग पर भी रविवार को जाम लगा रहा।
एसएसपी ने बताया कि मसूरी मार्ग खोल दिया गया है। सोमवार को सैलानियों के जुटने की संभावना के मद्देनजर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी।