{"_id":"6a8e7a950a5fa0a04501749b","slug":"mussoorie-landslide-near-nine-storey-temple-in-spring-road-traffic-disrupted-heavy-rain-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी में भारी भूस्खलन: नौ मंजिला मंदिर के पास टूटी पहाड़ी, मलबा आने से यातायात हुआ बाधित, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी में भारी भूस्खलन: नौ मंजिला मंदिर के पास टूटी पहाड़ी, मलबा आने से यातायात हुआ बाधित, लोग परेशान
Wed, 26 Aug 2026 11:20 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:20 AM IST
सार
मसूरी में भारी भूस्खलन से यातायात बाधित हो गया। मार्ग बंद होने से आवाजाही ठप है।
विज्ञापन
मसूरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मसूरी शहर में हुई बारिश के बीच स्प्रिंग रोड पर नौ मंजिला मंदिर के निकट अचानक भूस्खलन हो गया। मार्ग पर मलबा आ जाने के कारण मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: अभिनव देशवाल और अंकिता ध्यानी को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा सम्मान
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह ही मार्ग में मलबा आया था, जिसे अब तक नहीं हटाया गया है। मलबा सड़क पर आने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और मार्ग को सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन