{"_id":"6a8e896a5ded86e522017b13","slug":"colonel-ajay-kothiyal-expressed-gratitude-to-cm-dhami-for-the-cabinet-decision-regarding-agniveers-uttarakhand-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: कर्नल कोठियाल ने की प्रेस कांफ्रेंस, अग्निवीरों को लेकर कैबिनेट के फैसले पर सीएम धामी का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: कर्नल कोठियाल ने की प्रेस कांफ्रेंस, अग्निवीरों को लेकर कैबिनेट के फैसले पर सीएम धामी का जताया आभार
Wed, 26 Aug 2026 12:16 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:16 PM IST
सार
कर्नल कोठियाल ने अग्निवीरों को लेकर कैबिनेट के फैसले पर सीएम धामी का आभार जताया।उन्होंने कहा कि घोषणा को अब कैबिनेट में लाकर उसे आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस करते कर्नल अजय कोठियाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नल अजय कोठियाल ने प्रेसकांफ्रेंस कर सीएम धामी का आभार जताया उन्होंने देश के युवाओं खासकर अग्निवीरों को बधाई देते हुए कैबिनेट के फैसले की सराहना की। सेवा से लौटकर आने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित सेल बनाए जाने का धामी कैबिनेट में फैसला हुआ है। जिसके लिए छह पद सृजित किए गए हैं।
विज्ञापन
कर्नल कोठियाल ने कहा कि सीमा पर तैनात अग्निवीरों को सरकार का ये सेल प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि मार्च में गैरसैंण में अग्निवीरों के साथ सीएम धामी ने संवाद किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो अग्निवीर वापस आएंगे, हमे उनके लिए कुछ सोचना है।
विज्ञापन
घोषणा को ले कैबिनेट में लाकर आगे बढ़ाया गया
सैन्य बहुल राज्य है। दो इन्फेंट्री पलटन हैं। यहां तीन रेजिमेंटल सेंटर हैं। उत्तराखंड को पांचवा धाम भी बोला जाता है। वहां से एक सोच विकसित हुई। जुलाई में ये तय हुआ कि 25% तो आर्मी में जाएंगे, बाकी 75% के लिए हमें कुछ करना है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...देहरादून: शहर में निकली टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, सीएम धामी भी हुए शामिल, श्रद्धालुओं में उत्साह
कहा कि 17 जुलाई को जो घोषणा की थी, अब कैबिनेट में लाकर उसे आगे बढ़ा दिया। ये अग्निवीर सेल केवल डेडिकेटेड काम करेगा। 31 दिसंबर 2026 को वापस आ रहे अग्निवीरों को एक नई दिशा मिलेगी। कहा जब नए लड़के फौज में आएंगे तो उनके अंदर ये अहसास होगा कि वापस आने के बाद उनके लिए सरकार काम कर रही है।