फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tapkeshwar Mahadev Shobha Yatra taken out CM pushkar Singh Dhami participates Dehradun Uttarakhand news

देहरादून: शहर में निकली टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, सीएम धामी भी हुए शामिल, श्रद्धालुओं में उत्साह

Wed, 26 Aug 2026 11:40 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 26 Aug 2026 11:40 AM IST
सार

राजधानी दून में आज टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। सीएम धामी भी यात्रा में शामिल हुए।

विज्ञापन
Tapkeshwar Mahadev Shobha Yatra taken out CM pushkar Singh Dhami participates Dehradun  Uttarakhand news
शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। आढ़त बाज़ार स्थित शिवाजी धर्मशाला से यात्रा शुरू हुई। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए यात्रा टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी।

विज्ञापन


भगवान श्री टपकेश्वर महादेव की 26वीं भव्य शोभायात्रा आज त्रयोदशी के अवसर पर निकाली जा रही है। शोभायात्रा का शुभारंभ सहारनपुर रोड स्थित श्री शिवाजी धर्मशाला से हुआ और यात्रा टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विश्राम लेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महंत कृष्ण गिरी महाराज, दिगंबर भरत गिरी महाराज सहित देश-विदेश से पहुंचे अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। महंत कृष्ण गिरी महाराज व दिगंबर भरत गिरी महाराज ने बताया कि शोभायात्रा को पहले से अधिक आकर्षक और भव्य स्वरूप देने के प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवादार प्रत्येक चौराहे पर पुलिस के साथ खड़े
यात्रा में श्री टपकेश्वर महादेव, श्री दूधेश्वर महादेव, श्री तपेश्वर महादेव, श्री देवेश्वर महादेव और ब्रह्मलीन महंत माया गिरि महाराज का डोला प्रमुख आकर्षण है। साथ ही यात्रा के बाद टपकेश्वर महादेव मंदिर के सत्संग भवन में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि श्रद्धालुओं और आम जनता को यात्रा मार्ग पर आवागमन में परेशानी न हो इसके लिए सेवा दल के सेवादार प्रत्येक चौराहे पर पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्था संभाल रहे हैं।


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: अभिनव देशवाल और अंकिता ध्यानी को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा सम्मान

यात्रा के दौरान स्वच्छता व्यवस्था के लिए 50-50 लोगों की दो सफाई टीमें अलग-अलग समय पर तैनात हैं, जो शोभायात्रा गुजरने के तुरंत बाद सड़क की सफाई करेंगी। इसके अलावा स्वास्थ्य व आपातकालीन व्यवस्था के तहत दो एम्बुलेंस यात्रा के साथ है, जिनमें दो डॉक्टर और चार नर्स मौजूद हैं। इसके अलावा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एक फायर ब्रिगेड वाहन भी शोभायात्रा के साथ में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed