फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news Engineers for the Urban Area Development Agency will now be sourced exclusively from PWD

उत्तराखंड: शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी में अब पेयजल, लोनिवि से ही इंजीनियर आएंगे,एजेंसी के पुनर्गठन को मंजूरी

Wed, 26 Aug 2026 12:03 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 26 Aug 2026 12:03 PM IST
सार

शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी में अब पेयजल, लोनिवि से ही इंजीनियर आएंगे। एजेंसी के पुनर्गठन को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand news Engineers for the Urban Area Development Agency will now be sourced exclusively from PWD
कैबिनेट बैठक - फोटो : सूचना

विस्तार

प्रदेश के शहरी निकायों में अब पेयजल, सीवरेज, सड़क निर्माण के काम में केवल दो विभागों से ही शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी को इंजीनियर व अधिकारी मिलेंगे। ये अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर लाए जाएंगे। कैबिनेट ने एजेंसी के ढांचा पुनर्गठन को भी मंजूरी दे दी।

विज्ञापन

नगर निकायों कोटद्वार, चंपावत, टनकपुर, किच्छा, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, काशीपुर एवं सितारगंज में एडीबी व ईआईबी के माध्यम से वित्त पोषित परियोजना के तहत सीवरेज एवं पेयजल का कार्य होना है। इसके अलावा ऋषिकेश में केएफडब्ल्यू के माध्यम से वित्त पोषित परियोजना के तहत सड़क निर्माण, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक परिवहन (ई-बस), पेयजल, घाटों का सुंदरीकरण, एसडब्ल्यूएम, एलईडी स्क्रीन संबंधी कार्य किए जाने हैं।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून: शहर में निकली टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, सीएम धामी भी हुए शामिल, श्रद्धालुओं में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजनाओं में कार्यों के सुचारु संचालन को देखते हुए शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) के संरचनात्मक ढ़ांचे का पुनर्गठन करते हुए 94 अस्थायी (निसंवर्गीय) पदों का सृजन किया जाएगा। ये भी तय किया गया है कि एजेंसी में अब केवल पेयजल विभाग से पेयजल व सीवरेज के लिए और लोक निर्माण विभाग से सड़क निर्माण कार्यों के लिए प्रतिनियुक्ति पर अधिकारी लिए जाएंगे। अभी तक कई विभागों के इंजीनियर इस एजेंसी में सेवाएं देते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed