फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Abhinav Deshwal and Ankita Dhyani to Receive Uttarakhand Khel Ratna Award on National Sports Day

उत्तराखंड: अभिनव देशवाल और अंकिता ध्यानी को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा सम्मान

Wed, 26 Aug 2026 07:23 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 26 Aug 2026 07:23 AM IST
सार

उत्तराखंड खेल विभाग ने खेल पुरस्कारों की घोषणा की। युवा निशानेबाज अभिनव देशवाल और स्टार धावक अंकिता ध्यानी को उनके शानदार खेल प्रदर्शन के लिए देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर होने वाले समारोह में दोनों खिलाड़ियों के साथ कई अन्य खेल प्रतिभाओं और प्रशिक्षकों को भी राज्य के प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Abhinav Deshwal and Ankita Dhyani to Receive Uttarakhand Khel Ratna Award on National Sports Day
अंकिता ध्यानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

युवा निशानेबाज अभिनव देशवाल एवं लंबी व मध्यम दूरी की भारतीय धावक अंकिता ध्यानी को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार मिलेगा। अभिनव को वर्ष 2025 और अंकिता को वर्ष 2024-25 के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। खेल विभाग की ओर से खेल पुरस्कारों की घोषणा की गई है। 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस पर इन खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन

शासन के जारी आदेश के मुताबिक मॉर्डन पैंटाथलॉन खिलाड़ी ममता खाती निवासी बागेश्वर, सक्षम प्रताप सिंह निवासी काशीपुर ऊधमसिंह नगर, पैरा निशानेबाज शौर्य सैनी निवासी रुड़की हरिद्वार एवं बॉक्सिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी चंद्र निवासी पिथौरागढ़ को वर्ष 2025-26 के लिए हिमालय रत्न खेल पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन


जबकि रोईंग कोच धर्मावाला देहरादून निवासी मुकेश शर्मा को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार, हल्द्वानी नैनीताल के मुकेश चंद्र बेलवाल को लाईफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया जाएगा। बॉक्सिंग के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिलेगा। जबकि वर्ष 2024-25 के लिए भारतीय धावक अंकिता ध्यानी निवासी पौड़ी गढ़वाल एवं एथलेटिक्स कोच लोकेश कुमार को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...कैबिनेट का फैसला: अग्निवीर रोजगार सेल के गठन को दी मंजूरी, उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

वर्ष 2024 के हिमालय रत्न खेल पुरस्कार के लिए नहीं आया आवेदन

शासन के जारी आदेश के मुताबिक वर्ष 2024 के हिमालय रत्न खेल पुरस्कार के लिए विभाग को कोई आवेदन नहीं मिला। जबकि देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार के लिए विभाग को तीन और देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए पांच आवेदन मिले थे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed