फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder in home minister brother bagan.

गृहमंत्री के भाई के बागान में श्रमिक की हत्या

Sun, 01 Feb 2015 03:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, त्यूनी
ब्यूरो / अमर उजाला, त्यूनी Updated Sun, 01 Feb 2015 03:20 PM IST
विज्ञापन
murder in home minister brother bagan.

उत्तराखंड गृहमंत्री प्रीतम सिंह के चचेरे भाई के चौसाल स्थित सेब के बागान में कार्यरत श्रमिक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव बागान में लहूलुहान हालत में मिला।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए देहरादून भेजा शव

हत्या के बाद से बागान में कार्यरत दो अन्य श्रमिक फरार हैं। राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून भेजा गया है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह कुछ लोगों ने बागान में सन्नाटा पसरा देखा। डेरे के आसपास कोई चहल-पहल नहीं होने पर उन्होंने इसकी जानकारी बागान स्वामी गृहमंत्री प्रीतम सिंह के चचेरे भाई और व्यापार मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह उर्फ बॉबी चौहान को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5-6 दिन पहले ही रखा था काम पर

murder in home minister brother bagan.

करीब 11 बजे बागान स्वामी राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तो बाग में श्रमिक पीतांबर दत्त जोशी (60) का लहूलुहान शव देख दंग रह गए। जोशी के गले, सिर और ठोड़ी पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। बाग में कार्यरत दो अन्य श्रमिक वहां से गायब थे। दोनों की उम्र करीब 25-30 वर्ष बताई जा रही है।

बागान स्वामी ने बताया कि 5-6 दिन पूर्व पीतांबर उनके पास काम मांगने आया था। उसके साथ दो युवक भी थे, जिसमें एक नेपाली मूल का था। उसने तीनों को चौसाल स्थित बागान की देखरेख के लिए रख लिया था।

कहां का रहने वाला, पता नहीं
नायब तहसीलदार माधोराम शर्मा ने बताया कि पीतांबर कहां का रहने वाला था इसका पता नहीं चल पाया है। नाम के सिवा बागान मालिक को भी पते की जानकारी नहीं है। उसकी बोली गढ़वाल की थी। फरार युवकों की तलाश की जा रही है। उनके पकड़ में आने के बाद ही मामला साफ हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed