सोनिया गांधी के घर के बाहर आत्मदाह करेगा एक बाप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में सात जनवरी को रेप के बाद की गई छात्रा की हत्या के दोषी नहीं पकड़े जाने पर छात्रा के परिजनों में रोष है।
पढ़ें, लोकसभा चुनावः उत्तराखंड में नेताओं का 'पारा' गरम
मृतक छात्रा के पिता ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नई दिल्ली स्थित आवास के बाहर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
दो महीने बाद भी वारदात का खुलासा नहीं
मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उन्होंने दोषियों की गिरफ्तारी और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
पढ़ें, विभाग बांटने रावत देर से आए, लेकिन दुरुस्त नहीं
इस बहुचर्चित वारदात का दो महीने बाद भी खुलासा नहीं हो सका। छात्रा के पिता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ने घर आकर और मौजूदा मुख्यमंत्री ने भी सांसद रहते हुए शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया था।
20 मार्च तक हत्यारे नहीं पकड़े गए तो...
इसके बाद भी दरिंदों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
चेतावनी दी कि 20 मार्च तक हत्यारे नहीं पकड़े गए तो वह मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देंगे और इस पर भी न्याय नहीं मिला तो फिर दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के आवास के बाहर आत्मदाह करेंगे।