बंदर ने काटा तो वन विभाग देगा एंटी रैबीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदर के काटने पर अब वन विभाग एंटी रैबीज इंजेक्शन देगा। वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड बीना शेखरी को निर्देश दिए कि डीएफओ स्तर पर एंटी रैबीज दवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
मानव-वन्य जीव संघर्ष रोकने की योजना के मद से बजट उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बंदरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के संबंध में रिपोर्ट तलब की। डीएफओ पीके पात्रो ने बताया कि अब तक 1135 बंदर पकड़े जा चुके हैं।
वन मंत्री ने बताया कि हरिद्वार, अल्मोड़ा आदि स्थानों पर बंदरबाड़े बन गए हैं। बंदरों की नसबंदी के लिए पशुपालन मंत्री प्रीतम सिंह पंवार से वेटेनरी डाक्टर उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में तीन सौ हेक्टेयर में बन रहे चिड़ियाघर के लिए चार करोड़ धनराशि आवंटित कर दी गई है।
सौ हेक्टेयर में बनेगा विशाल बॉयो डायवर्सिंटी पार्क
सौ हेक्टेयर में हल्द्वानी में बायो डायवर्सिटी पार्क बनने जा रहा है। अफसरों से कहा कि पुख्ता प्रोजेक्ट बनाएं जिससे बजट मिलने में दिक्कत न हो। मंत्री ने बताया इको टूरिज्म, विलेज टूरिज्म के विकास के लिए विभाग के गेस्ट हाउस ऑन लाइन किए जाएंगे। काम में सुस्ती पर उन्होंने अफसरों को फटकार भी लगाई।
इस मौके पर प्रमुख वन संरक्षक (वन्य जीव) दिग्विजय सिंह खाती, प्रमुख वन संरक्षक गढ़वाल गंभीर सिंह, अपर सचिव मीनाक्षी जोशी, मुख्य वन संरक्षक धनंजय मोहन, निदेशक राजाजी पार्क नीना ग्रेवाल, निदेशक कार्बेट समीर सिन्हा आदि रहे।