फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   molestation victim girl commit suicide.

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने जहर खाया, हालत बिगड़ी

Sun, 22 Nov 2015 01:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, धानाचूली (नैनीताल)
ब्यूरो / अमर उजाला, धानाचूली (नैनीताल) Updated Sun, 22 Nov 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
molestation victim girl commit suicide.

नैनीताल में ओखलकांडा ब्लॉक के एक इंटर कॉलेज में छेड़छाड़ की घटना से झुब्ध छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

विज्ञापन


छात्रा को गंभीर हालत में हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार है। इधर मामले में छात्रा के परिजनों ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर तीन छात्रों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। राजस्व पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ब्लॉक के एक इंटर कॉलेज में छात्रा और उसका भाई अध्ययनरत हैं। तीन दिन पहले कुछ छात्रों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। इसकी सूचना छात्रा के भाई ने घर पहुंचकर परिजनों को दी। इससे क्षुब्ध छात्रा ने जहर खा लिया।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर उसे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद छात्रा की हालत में सुधार है। इधर शनिवार को मामले में छात्रा के परिजनों ने इसी कालेज में अध्ययनरत 11वीं, 12वीं और 9वीं कक्षा के तीन छात्रों के खिलाफ पट्टी पटवारी को नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारी ने छात्रों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 354, 3/4 पास्को के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed