फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   modi program time changed

मोदी के 'विजयरथ' में क्रिकेट बन गया बाधा

Sun, 06 Apr 2014 11:19 PM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 06 Apr 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
modi program time changed

पूरे देश में चल रही मोदी की लहर और आंधी को भारत-श्रीलंका के बीच हुए ट्वेंटी-20 फाइनल मैच ने रोक दिया। मैच के चलते मोदी को अपना कार्यक्रम बदलना पड़ा।

विज्ञापन


पढ़ें,परिवार को 'पार' लगा रही 15 साल की गंगा
विज्ञापन


भाजपा अपने स्थापना दिवस छह अप्रैल को विजय संकल्प दिवस के रूप में मनाया। पूरे देश में भाजपा कार्यालयों में स्क्रीन लगाकर नरेन्द्र मोदी को कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कर दिया गया कार्यक्रम
पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार शाम छह बजे मोदी को कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था लेकिन मोदी मैनेजमेंट में लगे लोगों को जब इस बात का आभास हुआ कि कहीं कार्यकर्ताओं का क्रिकेट प्रेम कार्यक्रम को फ्लाप न कर दे इसे शाम चार बजे कर दिया गया।


उत्तराखंड में पता ही नहीं चला
उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में भी पहले से तैयारियां थीं। पूरे देश में स्थगित कार्यक्रम के तहत शाम चार बजे मोदी ने लोगों को सम्बोधित किया और कार्यकर्ता उसमें शामिल भी हुए। जबकि उत्तराखंड भाजपा को इस बात की जानकारी देर शाम को हुई।

पढ़ें, सत्ता के 'स्टेशन' पर बेपटरी हुई जनता की रेल

किरकिरी से बचने के लिए महामंत्री नरेश बंसल ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त कर लौटाया। मोदी का कार्यक्रम अगर तय समय पर शाम छह बजे भी होता तो भी कार्यकर्ताओं की संख्या सीमित रहनी थी। क्योंकि शाम पौने सात बजे तक दो दर्जन लोग ही पहुंचे थे।

प्रभारी का है कहना
प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल का कहना है कि कार्यक्रम को लेकर मिस कम्युनिकेशन हुआ है। जिसके चलते कार्यकर्ताओं को असुविधा हुई। बताया कि सोमवार को नरेन्द्र मोदी थ्री डी स्क्रीन पर मसूरी विधानसभा के अंतर्गत जनतन वाला में लोगों से रूबरू होंगे।

पढ़ें, फौजी के घर लाखों की लूट, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में करीब दस हजार बूथों पर कार्यकर्याओं ने घर-घर जाकर विजय संकल्प दिवस मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed