फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Modi and Rahul making mockery of the country says cpi ml

'मोदी और राहुल उड़ा रहे देश का मजाक'

Sun, 27 Oct 2013 11:47 AM IST
अमर उजाला, अल्मोड़ा
अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sun, 27 Oct 2013 11:47 AM IST
विज्ञापन
Modi and Rahul making mockery of the country says cpi ml

भाकपा माले के प्रांतीय सचिव राजेंद्र प्रथोली ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भाजपा को देश की समस्याओं से कुछ लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


कांग्रेस राहुल गांधी को और भाजपा नरेंद्र मोदी को देश की समस्याओं के समाधान के तौर पर पेश कर रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दल इस मानसिकता से देशवासियों का मजाक उड़ा रहे है।
विज्ञापन


पढें, गजब! IMA में फर्जीवाड़े का खुलासा पीछे, भर्ती पहले
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के विकास का मॉडल कारपोरेट फासीवाद का मॉडल
उन्होंने कहा मोदी के विकास का मॉडल कारपोरेट फासीवाद का मॉडल है। प्रथोली ने यह बात पार्टी के राज्य स्तरीय दो दिवसीय पार्टी स्कूल शिविर के उद्घाटन करते हुए अल्मोड़ा में कही।

उन्होंने कहा कि स्वयं को गरीबों का मसीहा की तरह पेश करने वाले राहुल गांधी की सरकार द्वारा लागू नवउदारवादी नीतियों के चलते ही वर्ग भेद और समाज में असंतोष बढ़ रहा है।

पढें, उत्तराखंड का शिक्षा मंत्री भगोड़ा घोषित, कुर्की के निर्देश

आपराधिक लापरवाही बरतने का आरोप
उन्होंने कहा कि जोड़-तोड़ से बनने वाले किसी राजनीतिक मोर्चे के बजाए जन संघर्षों से ही देश का भला हो सकता है। केंद्रीय कमेटी के सदस्य राजा बहुगुणा ने सरकार पर आपदा से निपटने में आपराधिक लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

उन्होंने देहरादून और गैरसैंण में दो स्थानों पर राजधानी निर्माण को नौटंकी बताते हुए प्रदेश सरकार पर जनभावनाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

पढें, वाह! 'भेजा' है या कम्प्यूटर, तोड़ डाले नेशनल रिकार्ड

महिला समस्या विषय पर पेपर
उन्होंने कहा कि दंगे में गिरफ्तार रुद्रपुर विधायक के समर्थन में भाजपा का जुटना पार्टी के सांप्रदायिक-फासीवादी चरित्र का प्रमाण है। सांप्रदायिकता पर कांग्रेस का रवैया भी ढुलमुल रहा है।


प्रशिक्षण शिविर में इंद्रेश मैखुरी ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और केके बोरा ने महिला समस्या विषय पर पेपर प्रस्तुत किया। उद्घाटन सत्र का संचालन पुरुषोत्तम शर्मा ने किया।

पढें, लव एक्सप्रेसः हम दोनों दो प्रेमी शर्ते तोड़ चले

इस मौके पर आनंद सिंह नेगी, श्याम बिष्ट, जगत मर्तोलिया, सुरेंद्र बृजवाल, अतुल सती, मदन मोहन चमोली, केपी चंदोला, दीपा पांडे, किशन कुंवर, हीरा मेहता, सुशील खत्री, राजेंद्र साह, ललित मटियानी सहित कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न जिलों से सदस्य पहुंचे हैं।

मुख्य रूप से चार विषयों पर केंद्रित रहेगा पार्टी स्कूल
राज्य स्तरीय पार्टी स्कूल में पार्टी के प्रस्तावित नौवें अधिवेशन के दस्तावेजों का अध्ययन कराया जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि पार्टी स्कूल में मुख्य रूप से चार विषयों पर अध्ययन किया जाएगा।

पार्टी स्कूल में इंद्रेश मैखुरी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियां, केके बोरा महिला विषय, कैलाश पांडे भाकपा माले के बुनियादी कार्यक्रम और पुरुषोत्तम शर्मा पार्टी संगठन विषय पर अपने पेपर प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed