फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mobile app for saving people from disaster

आपदा से बचाएगी यह स्मार्ट तकनीक

Mon, 10 Mar 2014 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/देहरादून Updated Mon, 10 Mar 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
mobile app for saving people from disaster

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों के बचाव और सुरक्षा के लिए अब उत्तराखंड सरकार स्मार्ट तकनीक का सहारा लेगी।

विज्ञापन


योजना है कि रजिस्ट्रेशन के दौरान यात्रियों को एक खास तरह का मोबाइल एप्स उपलब्ध कराया जाए। इससे यात्री खतरे की सूचना प्रशासन को दे सकेंगे।

इस ‘एप्स’ की मदद से जरूरी सूचना प्रशासन को देने के लिए यात्रियों को सिर्फ की पैड का एक बटन दबाना होगा। प्रदेश सरकार इस ‘एप्स’ के लिए दो-तीन कंपनियों से बात भी कर रही है।

एक कंपनी प्रेजेंटेशन भी दे चुकी है। यह खुलासा मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक एजेंसी से बातचीत के दौरान किया।

भीमबली और गुप्तकाशी में होगा मुख्यालय

mobile app for saving people from disaster

बताया कि केदारनाथ यात्रियों को दी जाने वाली इस सुविधा के लिए प्रदेश सरकार चार मई से पहले-पहले भीमबली और गुप्तकाशी में मुख्यालय स्थापित करेगी। उल्लेखनीय है कि पांच मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कोशिश मौसम बदलाव की पूर्व चेतावनी के लिए दो विशेष उपग्रहों की सेवाएं हासिल करने की भी है। बीती 16-17 जून को आई आपदा में पूर्व चेतावनी के संबंध में विवाद खड़ा हुआ था।

प्रदेश सरकार का कहना था कि आईएमडी (भारत मौसम विज्ञान विभाग) से मिली पूर्व चेतावनी इस तरह की नहीं थी, जिससे अहसास होता कि इतनी बड़ी आपदा कहर बरपाने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपग्रहों की सेवाएं पहले ही मिल गई होती तो...

mobile app for saving people from disaster

मुख्यमंत्री के मुताबिक अगर इस तरह के उपग्रहों की सेवाएं पहले ही मिल गई होती तो प्रदेश में जून 2013 की आपदा में हताहत होने वालों की संख्या कम होती।

रावत के मुताबिक प्रदेश में बीएसएनएल का नेटवर्क अपग्रेड, मजबूत किया जा रहा है। इस काम के लिए धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षित यात्रा प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है।

इस बार की चारधाम यात्रा में प्रदेश सरकार अनिवार्य रूप से तीर्थयात्रियों का पंजीकरण करने जा रही है। बीती 16-17 मई 2013 की आपदा को देखते हुए इस बार यात्रियों की संख्या को नियंत्रित करने का मन भी बनाया गया है।

विज्ञापन

सोनप्रयाग पर रुक जाएगा वाहनों का सफर

mobile app for saving people from disaster

इस बार केदारनाथ यात्रा पर आने वाले वाहनों को सोनप्रयाग से आगे जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक प्रशासन की तरफ से शटल सेवा (अनुबंधित टैक्सी) चलाई जाएगी। केदारनाथ हाईवे के क्षतिग्रस्त होने और पार्किंग स्थल नहीं होने की वजह से प्रशासन ने यह फैसला किया है।

गौरीकुंड तक जाते थे वाहन
मालूम हो कि पहले गौरीकुंड बस अड्डा, कार पार्किंग, बस पार्किंग, सोनप्रयाग पार्किंग और सीतापुर पार्किंग में सैकड़ों वाहन पार्क होते थे।

इसके अलावा वाहनों का दबाव बढ़ने पर गौरीकुंड से सीतापुर तक सड़क किनारे भी वाहन खड़े किए जाते थे। पिछले वर्ष जल प्रलय के दौरान हाईवे क्षतिग्र्रस्त होने के साथ पार्किंग स्थल बह गए।

नहीं खुला अभी हाईवे

mobile app for saving people from disaster

बीआरओ अभी तक गौरीकुंड बाजार तक हाईवे को खोल नहीं पाया है। जहां सड़क खुली भी है, वह बडे़ वाहनों के जाने लायक नहीं है। ऐसे में यात्रा के दौरान सभी वाहनों के जाने से जाम की समस्या खड़ी हो सकती है।

बाहरी क्षेत्रों के चालकों के लिए यहां वाहन चला पाना भी मुश्किल हो जाएगा। यदि कोई वाहन सोनप्रयाग से आगे ले आए, तो फिर इसकी पार्किंग की दिक्कत हो जाएगी।

इसको देखते हुए प्रशासन निजी और यात्रा वाहनों को सोनप्रयाग में रोकने का योजना बना रहा है।

सोनप्रयाग, त्रियुगीनारायण मार्ग और सीतापुर में अस्थायी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। बाहर से आने वाले वाहन सोनप्रयाग में रोक दिए जाएंगे। यहां से शटल सर्विस (अनुबंधित टैक्सी) चलेगी। इनका किराया निर्धारित किया जाएगा। सवारी उतारने के बाद बाहर से आने वाले वाहन इन पार्किंग स्थलों में खडे़ होंगे।
- डा. राघव लंगर, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed