{"_id":"d74a8598-f077-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"mla-sat-on-fast-back-down-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा वापसी को धरने पर बैठे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा वापसी को धरने पर बैठे विधायक
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2013 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल अपने व परिजनों के खिलाफ दर्ज मुकदमो के खिलाफ सचिवालय में ही धरने पर बैठ गए। उन्हें मुख्यमंत्री ने वार्ता के लिए बुलाया और कहा कि जो मुकदमे दर्ज हैं उनकी परीक्षण कराएंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल अपने समर्थकों के साथ सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री कार्यालय वाली बिल्डिंग में भूतल पर ही धरने पर बैठ गए। ठुकराल ने कहा कि उनके अलावा चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ विगत 12 जून को एससी एसटी की धाराओं में मुकदमा कायम हुआ।
विज्ञापन
एफआईआर में घटना का समय 12 जून को दोपहर तीन बजे दिखाया गया है। जबकि विधायक समेत नामजद सभी लोग सवा दो बजे जिला पुलिस मुख्यालय पर धरने पर बैठे थे।
बुलावे पर बात करने गए विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्यमंत्री से मांग की कि जिस समय की घटना हुई है, उस समय की सभी नामजद व्यक्तियों की मोबाइल कॉल डिटेल निकाली जाए ताकि इस फर्जी मामले का पर्दाफाश हो सके।
विज्ञापन
शिकायत पत्र विधानसभाध्यक्ष को भी भेजा
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि चूंकि मुकदमा दर्ज है, इसलिए अब इसका परीक्षण कराया जाएगा। सीएम ने उचित कार्रवाई किए जाने का भरोसा भी दिया है। इसके अलावा विधायक ने विधानसभाध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल से भी न्याय की मांग की है। विधायक ने एक शिकायत पत्र विधानसभाध्यक्ष को भी भेजा है।