फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   misuse of red beacon

मंत्री के भाई हैं तो क्या कुछ भी करेंगे?

Sun, 12 Jan 2014 10:08 AM IST
सत्यपाल सैनी/ अमर उजाला, भगवानपुर
सत्यपाल सैनी/ अमर उजाला, भगवानपुर Updated Sun, 12 Jan 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
misuse of red beacon

हाईकोर्ट की सख्ती और उत्तराखंड सरकार की कवायद के बावजूद क्षेत्र में लालबत्ती का दुरुपयोग नहीं थम रहा है।

विज्ञापन


लालबत्ती लगी गाड़ी
उत्तराखंड के परिवहन मंत्री के छोटे भाई भी इसमें पीछे नहीं है। प्राइवेट वाहन पर लाल बत्ती लगाकर अक्सर वह रौब गालिब करते नजर आते हैं। शनिवार को भी वह लालबत्ती लगी गाड़ी पर सवार होकर एक कार्यक्रम में पहुंचे। शायद उन्हें ये लगता है कि वह मंत्री के भाई हैं इसलिए कुछ भी कर सकते हैं।

पढ़ें, राजनीति छोड़ 'नेताजी' चला रहे सेक्स रैकेट
विज्ञापन


वहीं, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन की गाड़ी पर भी अनधिकृत रूप से हूटर लगा है। ‘अमर उजाला’ के कैमरे ने दोनों वाहनों की तस्वीरें कैद की तो पुलिस भी सक्रिय हो गई। हालांकि, एसओ ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें लालबत्ती हटाने की नसीहत दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, 'लालच' में कांग्रेस के विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा

लालबत्ती के दुरुपयोग पर कोर्ट की फटकार के बाद प्रदेश सरकार ने काफी हद तक इसके प्रयोग पर अंकुश लगा दिया। लेकिन सरकार नीचे तक संदेश नहीं दे पाई है। यही कारण है कि क्षेत्र में लालबत्ती और हूटर का दुरुपयोग जारी है।

पढ़ें, तो क्या इसने लगाई थी बांद्रा एक्सप्रेस में आग?


सत्ताधारी नेता और उनके परिजन प्राइवेट वाहनों पर भी लालबत्ती लगाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। शनिवार को समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री सुरेंद्र राकेश के भाई सुबोध राकेश लालबत्ती लगी सफारी गाड़ी में हूटर बजाते हुए एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।

समर्थकों में हलचल
थोड़ी देर बाद कार्यक्रम स्थल पर तेज हूटर बजाते हुए जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सुशील चौधरी भी स्कॉर्पियो गाड़ी से उतरे। ‘अमर उजाला’ के कैमरे ने दोनों वाहनों की तस्वीरों को कैद किया तो उनके समर्थकों में हलचल हुई है। पुलिस ने भी दोनों ही लोगों को लालबत्ती और हूटर हटाने के लिए कह दिया।

पढ़ें, यूपी के लोड से उत्तराखंड की बत्ती गुल

पहले मंत्री जी इसका प्रयोग करते थे इसलिए सफारी गाड़ी पर लाल बत्ती लगी थी। किन्हीं कारणों से इस गाड़ी से लालबत्ती उतारने में देरी हो गई। जल्द ही इससे लालबत्ती उतार ली जाएगी।
- सुबोध राकेश, मंत्री के छोटे भाई

परिवहन मंत्री के भाई द्वारा लालबत्ती और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन द्वारा हूटर लगे वाहनों का प्रयोग करने का मामला संज्ञान में आया है। दोनों ही लोगों को लाल बत्ती व हूटर हटाने के लिए कह दिया गया है। भविष्य में ऐसा हुआ तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- नरेश चौहान, थानाध्यक्ष भगवानपुर

इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। चेकिंग के दौरान जिन वाहनों में अनधिकृत तरीके से हूटर और लाल बत्ती मिलेगी, उन पर कार्रवाई होगी।
- सुनील शर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed