फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mistake in chief minister health insurance plan card.

पिता का नाम लिख दिया 'बच्चों की गाड़ी सिंह'

Fri, 01 May 2015 04:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, यमकेश्वर
ब्यूरो / अमर उजाला, यमकेश्वर Updated Fri, 01 May 2015 04:27 PM IST
विज्ञापन
mistake in chief minister health insurance plan card.

नाम शक्ति सिंह, लिंग स्त्री और पिता/पति का नाम बच्चों की गाड़ी सिंह।

विज्ञापन


आपको पढ़ने में अटपटा जरूर लग रहा होगा, लेकिन मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्ड में इसी तरह की खामियां बरती जा रही हैं। ऐसे में लोगों को योजना का लाभ मिलना मुश्किल है। अब योजना के अधिकारियों लोगों से ऐसे कार्ड एक सप्ताह के भीतर जमा करने की बात कही है।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बने कार्ड पर अब यहां पहुंचने शुरू हो गए हैं। लेकिन इनको बनाने में भारी खामी बरती गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा एक कार्ड चर्चा का विषय बना रहा। एक कार्ड में शक्ति सिंह का नाम लिखा है। फोटो किसी महिला की लगी है। लिंग में स्त्री लिखा है। सबसे मजेदार बात तो पिता का नाम है। इसमें लिखा है बच्चों की गाड़ी सिंह।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर के प्रभारी चिकित्सक डॉ. विकास घिल्डियाल का कहना है कि ब्लाक में स्वास्थ्य कार्ड बनवाने के लिए आशा कार्यकत्रियों को लगाया गया था। उन्होंने यहां से करीब आठ हजार फार्मों को सर्वे करके भेजा था। स्वास्थ्य कार्ड यमकेश्वर में ही बनने थे, लेकिन इनको देहरादून में बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई स्वास्थ्य कार्ड है जिन पर नाम, पता और आयु गलत लिखी गई है। उधर, स्वास्थ्य बीमा योजना देहरादून के समन्वयक डॉ. अरुण तिवारी ने बताया कि ऐसे लोग अपने कार्डों को सात दिनों के अंदर वापस कर सकते हैं। ऐसे कार्ड दुबारा बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed