मिशन एडमिशन : डीएवी में दाखिलों के लिए पंजीकरण आज से, 815 सीटों पर है मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी पीजी कॉलेज में नए सत्र के दाखिलों के लिए सोमवार से पंजीकरण शुरू हो गए हैं। कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम की 3815 सीटों पर एडमिशन लिया जा सकता है। दाखिलों की प्रक्रिया ऑनलाइन है।
डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि फिलहाल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किए जा रहे हैं। जो भी छात्र डीएवी में दाखिले के इच्छुक हैं, वह वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद सभी छात्रों की मेरिट जारी की जाएगी।
कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. हरिओम शंकर ने बताया कि मेरिट जारी होने के बाद दाखिलों की ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए छात्र लगातार डीएवी कॉलेज की वेबसाइट http://admission.davpgcollege.in/ से जुड़े रहें।
कॉलेज में पंजीकरण की अंतिम तिथि फिलहाल 11 अगस्त तय की जाएगी। इसके बाद पहली मेरिट जारी की जाएगी। आवेदन का शुल्क 60 रुपये है। पंजीकरण की प्रक्रिया मंगलवार दोपहर 12 बजे के बाद से शुरू हो जाएगी।
किस कोर्स में कितनी सीटें
बीए : 1475 सीटें
बीकॉम : 1200 सीटें
बीएससी : 1140 सीटें
बीएससी पीसीएम-500, सीबीजेड-430, पीएमएस-210 सीटें
एमकेपी में दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू
एमकेपी पीजी कॉलेज में नए सत्र के दाखिलों के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। कॉलेज में छात्राएं 12वीं के बाद बीए, बीएससी और बीकॉम के लिए आवेदन कर सकती हैं। पंजीकरण और इसके बाद मेरिट तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी।
एमकेपी पीजी कॉलेज में बीए में 12 विषयों का विकल्प है। छात्राएं इनमें से अपनी पसंद के विषयों में दाखिला ले सकती हैं। वहीं, बीएससी और बीकॉम में भी मौका है। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन फिलहाल शुरू कर दिए गए हैं।
जो छात्राएं ऑनलाइन पंजीकरण कराएंगी, उन्हें शॉर्टलिस्ट करने के बाद मेरिट जारी की जाएगी। इसी मेरिट के आधार पर दाखिला प्रक्रिया होगी। छात्राओं को सलाह दी गई है कि वह जल्द से जल्द पंजीकरण करा लें।
किस विषय में कितनी सीटों पर मौका
बीए हिंदी : 360
समाजशास्त्र : 300
राजनीति विज्ञान : 300
अर्थशास्त्र : 180
अंग्रेजी : 300
मनोविज्ञान : 100
इतिहास : 120
संगीत : 40
चित्रकला : 100
गृह विज्ञान : 100
गणित : 30
संस्कृत : 60
बीकॉम : 300
बीएससी : 120
यहां करें आवेदन : http://mkpcollege.in.net/