{"_id":"613850e28ebc3ea80b2d9ef9","slug":"mission-admission-dehradun-dbs-college-will-release-first-merit-list-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन: देहरादून के डीबीएस कॉलेज में आज जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन: देहरादून के डीबीएस कॉलेज में आज जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट
Wed, 08 Sep 2021 11:36 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:36 AM IST
सार
एमकेपी पीजी कॉलेज में मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद छात्राओं को 11 सितंबर तक प्रवेश लेने का अवसर दिया गया है। दून विवि में 11 सितंबर तक पहले चरण के एडमिशन होंगे।
विज्ञापन
एडमिशन प्रक्रिया
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
देहरादून के सभी महाविद्यालयों में एडमिशन प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है। ज्यादातर कॉलेज पहले चरण की मेरिट लिस्ट निकालने की कवायद में लगे हैं। डीबीएस कॉलेज में आज पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। प्राचार्य डॉ. वीसी पांडेय ने बताया कि मेरिट लिस्ट के बाद छात्रों को एडमिशन लेने के लिए समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, एसजीआरआर में मंगलवार को आवेदन का दूसरा दिन रहा। दून विवि में 11 सितंबर तक पहले चरण के एडमिशन होंगे। डीएवी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरिओम शंकर ने बताया कि आवेदन पत्रों की जांच का काम चल रहा है। एसजीआरआर पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीए बौड़ाई ने बताया कि मंगलवार को आवेदन का दूसरा दिन रहा।
विज्ञापन
एमकेपी में 11 तक प्रवेश ले सकेंगी छात्राएं
एमकेपी पीजी कॉलेज में मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद छात्राओं को 11 सितंबर तक प्रवेश लेने का अवसर दिया गया है। प्राचार्य डॉ. रेखा खरे ने बताया कि एडमिशन न लेने वाली छात्राओं के स्थान पर दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल छात्राओं को प्रवेश देने की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
दून विवि में 11 सितंबर तक होंगे प्रवेश
कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। छात्रों को तीन से 11 सितंबर तक प्रवेश लेने का मौका दिया गया है। उसके बावजूद सीट खाली रहने पर दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकता है।