{"_id":"60347cb8042b1cd97f72bcd120e71645","slug":"missing-students-reached-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से अचानक गायब छात्र मिले, राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से अचानक गायब छात्र मिले, राहत की सांस
ब्यूरो/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
Updated Thu, 22 Jan 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के जीआईसी घुमेटीधार से गायब चारों छात्र तीन दिन बाद बुधवार सायं को सकुशल घर पहुंच गए। छात्रों के घर पहुंचने पर परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
टीचर ने भेजा था घर
घुमेटीधार इंटर कॉलेज में 19 जनवरी को कक्षा 10 में पढ़ रहे चार छात्रों के प्रति किसी बात को लेकर नाराजगी जताते हुए एक शिक्षक ने उनसे अपने अभिभावकों को स्कूल में बुलाने के लिए घर भेजा था, लेकिन वह घर नहीं गए।
विज्ञापन
देर सायं तक जब चारों छात्र घर नहीं पहुंचे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परेशान परिजनों ने 20 जनवरी को पुलिस थाने में युवकों की गुमशूदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर मिलने पर पुलिस भी पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
परिजन लेकर गए स्कूल
इस बीच छात्र मंगलवार को बौराड़ी में देखे गए थे, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह फिर गायब हो गए। बुधवार को किसी रिश्तेदार ने अजय प्रकाश, नीरज, मनोज और प्रीतम को श्रीनगर में देख लिया तो उन्हें घर जाने को कहा जिसके बाद चारों छात्र बुधवार सायं अपने-अपने घर पहुंच गए।
बृहस्पतिवार को अभिभावक बच्चों को लेकर स्कूल में गए। जहां प्रधानाचार्य ने छात्रों से भविष्य में ऐसा नहीं करने को कहा। थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने कहा कि चारों छात्र सकुशल घर पहुंच गए हैं।