{"_id":"5b212eb54f1c1baa6e8b7966","slug":"minor-girl-died-due-to-train-hit-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता के साथ फिल्म देखकर लौट रही थी 13 साल की बेटी, ट्रेन की चपेट में आकर हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता के साथ फिल्म देखकर लौट रही थी 13 साल की बेटी, ट्रेन की चपेट में आकर हुई दर्दनाक मौत
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 13 Jun 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
railway track
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता-पिता के साथ फिल्म देखकर साइकिल से लौट रही किशोरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
मंगलवार शाम मिलापनगर निवासी प्रेम कुमार अपनी पत्नी के साथ बाइक से फिल्म देखने सिनेमा घर गए थे। उनकी तेरह साल की बेटी सुहानी भी अपनी साइकिल से उन्हीं के साथ सिनेमा देखनी पहुंची थी। फिल्म समाप्त होने के बाद रात करीब आठ बजे तीनों घर लौट रहे थे। प्रेम कुमार और उनकी पत्नी बाइक से आ रहे थे। जबकि पीछे उनकी बेटी सुहानी साइकिल से आ रही थी। डबल फाटक के पास सुहानी ट्रैक पार करने लगी।
विज्ञापन
इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे के साथ ही मौके पर भीड़ जुट गई। खून से लथपथ सुहानी को प्रेम कुमार लोगों की मदद से सुहानी को पास स्थित एक चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस कोतवाली की एसआई निधि डबराल ने शव कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। उसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन