{"_id":"c92325d1b20c4d425ca941634bb6b1f6","slug":"metal-detector-disable-at-dehradun-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से दून आने वाले आतंकियों पर रोक नहीं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से दून आने वाले आतंकियों पर रोक नहीं?
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 29 Oct 2013 10:07 AM IST
विज्ञापन
देश के सुरक्षित शहरों में शुमार उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की फिजा में आतंकी दहशत का रंग आसानी से घोल सकते हैं।
विज्ञापन
मेटल डिटेक्टर खराब
आतंकी दून को टारगेट कर अगर ट्रेन से यहां पहुंचे तो उन्हें रोकने वाला कोई नहीं। स्टेशन पर लगा मेटल डिटेक्टर महीनों से खराब है, जबकि संदिग्धों की चेकिंग की कोई पुख्ता व्यवस्था यहां नहीं है।
राजधानी में देश के कई प्रतिष्ठित और संवेदनशील केंद्रीय संस्थान हैं। इनमें ओएनजीसी, सर्वे ऑफ इंडिया और आईएमए जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ये संस्थान लगातार आतंकियों के निशाने पर हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा रामभरोसे
राष्ट्रीय खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट इसकी तस्दीक करती हैं, कुछ समय पूर्व दून में पकड़े गए आतंकियों ने भी इसका खुलासा किया था। इसके बावजूद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा रामभरोसे है।
विज्ञापन
रविवार को पटना में सीरियर ब्लास्ट के बाद दून में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन स्टेशन पर अब भी लापरवाही बरती जा रही है। यात्रियों के निकासी गेट पर लगा मेटल डिटेक्टर खराब है। वहीं, स्टेशन पर पार्सलों के जरिये भी आतंकी घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जाती है। लेकिन, इनकी भी चेकिंग की कोई व्यवस्था नहीं है।
मेटल डिटेक्टर ठीक कराने के लिए भेजा गया है। जल्द ही यह ठीक हो जाएगा। इसके बाद स्टेशन पर सुरक्षा चौकस हो जाएगी।
-डा. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी