मीट की दुकानों को लेकर बड़ा फैसला, व्यापारियों को उठाना पड़ेगा नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने मीट की दुकानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
केदारनाथ यात्रा के दौरान रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजामार्ग पर 500 मीटर के दायरे में मीट की दुकान नहीं खुलेगी। वहीं बाजार में भारी वाहनों से प्रात: 11 बजे तक ही सामान की ढुलान हो सकेगा। पुलिस और व्यापार संघ ने बेहतर यात्रा संचालन के लिए आपसी तालमेल बेहतर बनाने पर जोर दिया।
यहां हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यापार संघ अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद ने कहा कि आगामी यात्रा में बाबा केदार के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।
कहा कि बाजार में अतिक्रमण करने वाले व्यवसायियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इस मौके पर जीप-टैक्सी यूनियन अध्यक्ष राय सिंह राणा ने बताया कि बाजार में जीप-टैक्सी के 13 प्वांइट है।
यात्रा काल में वाहनों की संख्या अधिक होने से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में लोकल यातायात को संचालित करने के लिए बेहतर इंतजाम की जरूरत है।
बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पाठक ने कहा कि यात्राकाल के शुरूआती 50 दिनों तक गुप्तकाशी में रुद्रप्रयाग, कालीमठ, जाखधार व गौरीकुंड प्वाइंट पर एक-एक वाहन ही खड़े रहेंगे।
अन्य वाहन त्रिवेणी मोड़ या सड़क किनारे चौड़े वाले स्थानों पर खड़े किए जाएंगे। जबकि बसुकेदार, ऊखीमठ, तुलंगा आदि क्षेत्रों के लिए संचालित होने वाले वाहनों को मधुवन चौक के समीप खड़ा किया जाएगा।
कहा कि जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में व्यापारी, स्थानीय लोग व पुलिस कर्मी मौजूद थे।