{"_id":"f52e6c5e6a8c6235d5e7c6fb57dfb6cd","slug":"mdda-engineer-attacks-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीडीए के अभियंता करवा रहे लोगों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीडीए के अभियंता करवा रहे लोगों पर हमला
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीआई कार्यकर्ता एलपी थपलियाल ने एमडीडीए कारगी क्षेत्र के अवर अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। इस सिलसिले में थपलियाल ने एमडीडीए के वीसी आर मीनाक्षी सुंदरम को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया है।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि एमडीडीए के अभियंता द्वारा क्षेत्र में अवैध निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही शिकायत करने वालों के खिलाफ हमला कराया जा रहा है।
25 जुलाई को एमडीडीए के बाहर राजाजी पार्क के चीलावाली के प्रभारी रेंजर देवेंद्र बौड़ाई, शोभित बौड़ाई सहित अन्य कई ने थपलियाल पर जानलेवा हमला किया था।
इसके अलावा मुख्यमंत्री भी ज्ञापन प्रेषित किया है, जिसमें पुलिस और जंगलात महकमे के अधिकारियों की शिकायत की है।