फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   master plan of dehradun

मास्टर प्लानः अब जोनल प्लान भी उलझा

Sat, 07 Dec 2013 12:28 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 07 Dec 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
master plan of dehradun

संशोधित मास्टर प्लान तो राजधानी के बाशिंदों के लिए आफत बना ही हुआ है, जोनल प्लान की राह भी इसकी खामियों में उलझ गई है। पिछले पांच साल में कागजों और मौके पर हालात बदल चुके हैं। ऐसे में एमडीडीए के लिए जोनल प्लान जारी करना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन


एमडीडीए ने हैदराबाद की एक कंपनी से जोनल प्लान के लिए वर्ष 2009 में सर्वे कराया था। सर्वे में 2008 के मास्टर प्लान में 250 से अधिक खामियां सामने आई थीं। खामियों को दूर करने के लिए दिसंबर 2011 में मास्टर प्लान संशोधित करने का आदेश हुआ, लेकिन शासन और नगर एवं ग्राम्य नियोजन विभाग ने नया मास्टर प्लान पेश कर दिया।
विज्ञापन


प्लान में बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के चक्कर में ऐसी-ऐसी गड़बड़ियां की गई हैं कि आम आदमी की आफत बढ़ गई है। ऐसे में जोनल प्लान के लिए नए सिरे से सर्वे की जरूरत पड़ेगी। एमडीडीए वीसी आर मीनाक्षी सुंदरम ने भी स्वीकार किया कि जोनल प्लान के लिए नए सिरे से सर्वे कराया जाएगा। इसमें कम से कम छह माह का वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है जोनल प्लान
मास्टर प्लान जारी होने के बाद एमडीडीए शहर को विभिन्न जोन में बांटकर वहां विकास कार्य और अन्य योजनाएं तैयार करता है। जारी प्लान में शहर को नौ जोन में बांटा गया है। इनमें से आठ एक्टिव और एक साइलेंट रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed