फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   maoist group of nepal against India.

नेपाल में सुलग रही भारत के खिलाफ विद्रोह की 'आग'

Thu, 01 Oct 2015 01:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, टनकपुर/बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो / अमर उजाला, टनकपुर/बनबसा (चंपावत) Updated Thu, 01 Oct 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
maoist group of nepal against India.

नेपाल में भारत के खिलाफ पनपे आक्रोश से हालात थमते नजर नहीं आ रहे हैं। आलम यह है कि तीसरे दिन भी भारतीय वाहन नेपाल नहीं गए।

विज्ञापन


एकीकृत माओवादी पार्टी के छात्र संगठन द्वारा नेपाल में भारतीय वाहनों के प्रवेश पर आगजनी की चेतावनी के बाद बीते तीन दिनों से भारतीय वाहनों का नेपाल जाना बंद है। बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों की मनाही के बाद एक भी वाहन नेपाल नहीं गया है, जबकि नेपाली नागरिकों की भारत आवाजाही पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है।

नेपाल के नागरिक अपने वाहनों से बेरोकटोक भारत आ-जा रहे हैं, लेकिन नेपाल के कुछ संगठन लोगों के सीमा सील करने का दुष्प्रचार कर वहां के लोगों को भारत के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि भारतीय वाहनों को नेपाल जाने से सिर्फ इसलिए रोका जा रहा है कि वहां के माओवादी छात्र संगठन ने वाहनों में आग लगाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


नेपाली नागरिकों की भारत आवाजाही के साथ ही उन्हें दैनिक उपयोग का सामान ले जाने से भी नहीं रोका जा रहा है। वहीं नेपाली यात्रियों की सुविधा के लिए नोमेंस लैंड के पास भारतीय सीमा पर सीमा स्तंभ संख्या सात तक टैक्सी वाहनों और रिक्शों-तांगों का भी संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालात सुधारने को नेपाल राष्ट्रीय जनमोर्चा ने बुलाई बैठक

maoist group of nepal against India.

नेपाल में भारत विरोध माहौल को शांत कराने की कोशिश भी शुरू हो गई है। नेपाल के राष्ट्रीय जनमोर्चा संगठन ने इसकी पहल करते हुए बृहस्पतिवार को दोनों देशों के राजनीतिक दलों, पत्रकारों और नागरिक समाज की बैठक बुलाई है।

मोर्चा के अध्यक्ष लोकेंद्र लम्साल ने बताया कि बैठक में भारत-नेपाल के मौजूदा हालातों पर चर्चा कर संबंधों में सुधार की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक महेंद्र नगर के जिला विकास समिति सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से होगी।

भारत-नेपाल के सीमांत बाजारों का कारोबार प्रभावित
नेपाल में चल रहे आंदोलन से दोनों देशों के सीमांत बाजारों का कारोबार प्रभावित है। बनबसा बाजार का कारोबार आम दिनों की अपेक्षा कम हुआ है, वहीं कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर का कारोबार भी खासा प्रभावित हुआ है।

दोनों देशों के बीच होने वाला वैधानिक व्यापार भी तीन दिनों से ठप है। कस्टम अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के तहत भारतीय व्यवसायी नेपाल सामान भेजने से कतरा रहे हैं। नेपाल के बाजारों में थर्ड कंट्री के सामान की आपूर्ति में कमी आई है।

बैतड़ी में पेट्रोल, डीजल की भारी किल्लत
भारतीय क्षेत्र से वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण पश्चिमी नेपाल के बैतड़ी जिले में डीजल और पेट्रोल की भारी किल्लत हो गई है। डीजल नहीं मिलने से बैतड़ी से काठमांडू जाने वाली बस सेवा बंद हो गई है। बैतड़ी से धनगढ़ी और महेंद्रनगर की बस सेवाओं पर भी असर पड़ा है। इन स्थानों के लिए सिर्फ एक-एक बस चल रही है।

पहले पांच-पांच बस सेवाएं संचालित होती थी। यदि जल्दी सामान की सप्लाई शुरू नहीं हुई तो डडेलधुरा, दार्चुला की लोकल सेवाएं भी बंद हो जाएंगी। पेट्रोल की सप्लाई थोड़ा बहुत हो रही है, लेकिन इसके दाम काफी बढ़ गए हैं। इस समय एक लीटर पेट्रोल 140 रुपये (नेपाली) में मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed