{"_id":"5d7a7d8abea376c8e004fee4c042f9c5","slug":"many-police-inspectors-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई चौकी प्रभारी बदले, कुछ को किया अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई चौकी प्रभारी बदले, कुछ को किया अटैच
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 02 Jan 2014 05:01 PM IST
विज्ञापन
जिले में कई चौकी प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। वहीं कुछ चौकी प्रभारियों को थानों में अटैच किया गया है।
विज्ञापन
एसआई विपिन बहुगुणा को होमीसाइड सेल से झाझरा चौकी इंजार्च की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि झाझरा चौकी इंचार्ज पीडी भट्ट को सेलाकुई चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
सेलाकुई चौकी प्रभारी हरिओम राज चौहान अब नया गांव चौकी प्रभारी होंगे। जबकि उत्तम रमोला को पटेलनगर थाने में अटैच कर दिया गया है।
ऋषिकेश थाने में तैनात एसआई नीरज को होमीसाइड सेल में तैनाती दी गई है। जबकि पुलिस लाइन में अटैच अरविंद कुमार अब थाना सहसपुर में तैनात रहेंगे। वाईएस बाजवा शहर कोतवाली से अब जौलीग्रांट चौकी इंचार्ज होंगे।
विज्ञापन