{"_id":"5fe80236c022c2758466afd77cf4db35","slug":"manual-checking-for-tour-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनुअल ही होगी चारधाम यात्रा वाहनों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनुअल ही होगी चारधाम यात्रा वाहनों की जांच
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sat, 01 Mar 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार भी चारधाम यात्रा में संचालित वाहनों की फिटनेस मैनुअल ही होगी। दरअसल, वाहनों की कंप्यूटरीकृत जांच के लिए ऑटोमेटिक टेस्टिंग लेन की योजना धरातल पर नहीं उतर सकी है।
विज्ञापन
सरकार ने पर्वतीय मार्गों पर संभावित हादसों की रोकथाम के लिए इस योजना को मंजूरी दी थी, लेकिन यह पांच साल से सरकारी फाइलों में धूल फांक रही है।
2009 से हुई थी भू्मि चिन्हित
हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के समीप वर्ष 2009 में राज्य के पहले ऑटोमेटिक टेस्टिंग लेन के लिए भूमि चिह्नित की गई। इसमें अत्याधुनिक मशीनों द्वारा चारधाम यात्रा में संचालित वाहनों की फिटनेस होनी थी। ताकी पर्वतीय मार्गों पर तकनीकी खराबी के चलते होने वाले संभावित हादसों पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
मैनुअल चेकिंग में है खतरा
वर्तमान में चारधाम यात्रा में संचालित वाहनों की फिटनेस मैनुअल होती है, जिसे विश्वसनीय नहीं माना जाता। जानकारों की माने तो मैनुअल में वाहन की पूरी जांच संभव नहीं है। कुछ न कुछ कमी रह जाती है। ऑटोमेटिंग टेस्टिंग लेन में वाहन की यांत्रिक और बॉडी की बारीकी से जांच हो सकती है।
विज्ञापन
स्टेप बाई स्टेप जांच
ऑटोमेटिक टेस्टिंग लेन में हाईड्रोलिक प्लेटफार्म पर पहले वाहन के प्रदूषण की जांच होती है, इसके बाद अपर डिपर इंटीकेटर। फिर स्टेयरिंग में प्ले, इंजन की जांच, कमानी पट्टा लॉक को चेक किया जाता है। खामियां मिलने पर कुशल कारीगर उसे दुरुस्त करते हैं। वाहन का चेसिस (बॉडी) कहीं टूटा है, इसकी जांच भी आसानी से हो जाती है।