फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man given murder threaten to uttarakhand cm.

पत्नी छोड़ कर गई तो CM को दे डाली बम से उड़ाने की धमकी

Fri, 19 Feb 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लुधियाना-देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, लुधियाना-देहरादून Updated Fri, 19 Feb 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
man given murder threaten to uttarakhand cm.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को लुधियाना के थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के थाना श्रीनगर में फोन कर कहा था कि वह उनके मुख्यमंत्री को बम से उड़ा देगा। उत्तराखंड पुलिस ने जांच की तो पता चला कि फोन लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके से किया गया था। इसके बाद उत्तराखंड की पुलिस ने लुधियाना पुलिस से संपर्क कर सहायता मांगी थी।
विज्ञापन


फोन लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। उसकी पहचान पौड़ी गढ़वाल के आताखोली निवासी केश्वानंद के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को उत्तराखंड पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी 2 शैलेंद्र कुमार ने कहा कि आरोपी केश्वानंद फोकल प्वाइंट इलाके में रहता है और हीरो मैजिस्टिक ऑटो लिमिटेड में काम करता है। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले पौड़ी स्थित आताखोली गांव में बने केश्वानंद के घर को कुछ लोगों ने आग लगा दी थी। उसके बाद उसकी पत्नी भी झगड़ा कर उसे छोड़ कर चली गई। उसकी कहीं सुनवाई भी नहीं हो रही थी। इससे वह परेशान था।

घर को आग लगाने से परेशान था केशवानंद

man given murder threaten to uttarakhand cm.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार केशवानंद को पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस के हवाले कर दिया। युवक से हुई पूछताछ के आधार पर पंजाब पुलिस ने बताया कि केशवानंद के गांव आताखोली में बने उसके घर को कुछ लोगों ने आग लगा दी थी।

उसके बाद उसकी पत्नी भी झगड़ा कर उसे छोड़ कर चली गई। इसके बाद से वह परेशान रहने लगा। वह गांव की पंचायत के पास अपनी आईडी दोबारा बनवाने के लिए गया तो किसी ने उसकी नहीं सुनी। जब वह थाने में अपना पहचान पत्र बनवाने के लिए गया तो पुलिस ने भी उसकी कोई बात नहीं सुनी। इसी परेशानी के चलते उसने थाना श्रीनगर में फोन कर मुख्यमंत्री हरीश रावत को बम से उड़ाने की धमकी दी।

पहली कॉल धमकी देने वाली आई
कोतवाली का लैंडलाइन फोन बिल जमा नहीं होने से करीब दो हफ्ते से बंद था। बुधवार को फोन ठीक होते ही पहली कॉल मुख्यमंत्री को धमकी देने वाले की ही आई थी।

पंजाब पुलिस के सहयोग से आरोपी को श्रीनगर पुलिस ने लुधियाना में पकड़ा है। उसका ट्रांजिट रिमांड लिया गया है। आगे की पूछताछ के लिए उसे कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि अपराध की मंशा की साफ हो सके।
- राजीव स्वरूप, एसपी पौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed