फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahakumbh 2021: Modern software inserted in CCTV Cameras in Kumbh Mela area

महाकुंभ 2021: हाइवे पर गलत साइड चले तो कंट्रोल रूम में आएगा अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

Tue, 23 Mar 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार
दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Mar 2021 02:30 AM IST
सार

  • कुंभ मेला क्षेत्र में लगे सीसीटीवी में डाला गया आधुनिक सॉफ्टवेयर

विज्ञापन
Mahakumbh 2021: Modern software inserted in CCTV  Cameras in Kumbh Mela area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

अप्रैल में महाकुंभ के शाही स्नान पर मेला क्षेत्र की सड़कें और हाइवे वन-वे होगा। यदि कोई वाहन या पैदल व्यक्ति गलत साइड चलेगा तो तुरंत इसका अलर्ट मेला कंट्रोल रूम में पहुंचेगा। कंट्रोल रूम से उस क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी को तुरंत मौके पर भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


महाकुंभ को लेकर कुंभ मेला पुलिस लगातार अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहना रही है। शाही स्नान के दौरान होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ में अक्सर कई बार वाहन हाइवे या मेला क्षेत्र की सड़कों पर उल्टी दिशा में पहुंच जाते हैं। अब कुंभ मेला क्षेत्र पूरी तरह से वन-वे किया जाएगा। एक बार जिधर से जाएंगे उधर से वापसी नहीं होगी इसके लिए मेला पुलिस ने मेला क्षेत्र व हाइवे पर लगाए गए सीसीटीवी में सॉफ्टवेयर अपडेट किया है।
विज्ञापन


महाकुंभ 2021: चार गुना तक बढ़ाई जाएगी कोरोना जांच, नौ राज्यों पर रहेगी विशेष नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्टी दिशा में जा रहे किसी भी वाहन या व्यक्ति को सॉफ्टवेयर तुरंत ही पकड़ लेगा। सॉफ्टवेयर तुरंत ही मेला कंट्रोल रूम में अलर्ट भेजेगा और बताएगा कि इस समय हाइवे या मेला क्षेत्र में कितने लोग उल्टी दिशा में चल रहे हैं। इसके बाद कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी या अधिकारी उस जगह पर तैनात पुलिसकर्मियों को संदेश भेजकर वाहनों को सहीं दिशा में चलने के लिए कहेंगे। वहीं सॉफ्टवेयर यह भी अलर्ट भेजेगा कि मेला क्षेत्र में कितने व्यक्ति बिना मास्क के घूम रहे हैं।

निकास व प्रवेश द्वार होंगे अलग-अलग 

कुंभ मेला क्षेत्र में हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों के आसपास बने पुलों पर भी इस बार खास योजना तैयार की गई है। इस बार जिस पुल से निकास होगा। उससे प्रवेश नहीं होगा। यानि जिस पुल से श्रद्धालु जाएंगे उससे वापस नहीं जा सकेंगे। इसके लिए उन्हें दूसरे पुल का इस्तेमाल करना होगा। हाथी पुल व विष्णुघाट पुल समेत धनुष पुल व अन्य पुलों पर यह व्यवस्था लागू की जाएगी। 

10 मिनट तक स्थिर वस्तु की मिलेगी सूचना 
सीसीटीवी में इंस्टॉल किया गया नया सॉफ्टवेयर यह भी बताएगा कि कुंभ मेले में कोई वस्तु एक जगह पर कितनी देर से ठहरी हुई है। यदि कोई सामान 10 मिनट तक एक जगह पर पड़ा मिलता है तो उसके बारे में तुरंत ही पुलिसकर्मियों को सूचित किया जाएगा। इसके बाद उस वस्तु की जांच पड़ताल बम निरोधक दस्ते के माध्यम से की जाएगी। 

कुंभ मेला पुलिस ने शाही स्नान के मद्देनजर इस बार मेला क्षेत्र में वन-वे की व्यवस्था की है। इसके लिए सीसीटीवी में सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कराया गया है जो हर छोटी से छोटी जानकारी भी देगा।
-मुकेश ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक संचार सेल, कुंभ मेला, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed