फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Maha Kumbh 2021 News: Random Testing will be increased by four times

महाकुंभ 2021: चार गुना तक बढ़ाई जाएगी कोरोना जांच, नौ राज्यों पर रहेगी विशेष नजर

Mon, 22 Mar 2021 02:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Mar 2021 02:35 AM IST
सार

  • केंद्रीय सचिव के पत्र के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh 2021 News: Random Testing will be increased by four times
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के कुंभ के लिए कोरोना जांच की व्यवस्था नाकाफी बताने के बाद मेला और जिला स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। मेला और जिला स्वास्थ्य विभाग कुंभ के लिए कोरोना जांच की क्षमता को चार गुना तक बढ़ाने जा रहा है। नौ राज्यों में कोरोना का नया स्ट्रेन बड़ी तेजी के साथ बढ़ रहा है। ऐसे में इन राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं पर विशेष नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बाध्यता मुक्त कुंभ के संदेश का प्रचार-प्रचार बड़े पैमाने पर हो रहा है। ऐसे में कुंभ के स्नान के दौरान देशभर से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओें के कुंभनगरी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की टीम ने महाकुंभ में कोरोना संक्रमण नियंत्रण को लेकर मेला स्वास्थ्य और जिला स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को परखा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... कुंभ 2021ः कुंभ में कोरोना फैलने की आशंका, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर किया आगाह
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने अपनी रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव को सौंपी थी। इसके बाद केंद्रीय सचिव राजेश भूषण ने मुख्य सचिव उत्तराखंड को पत्र लिखकर कुंभ में कोरोना संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्थाओं को बढ़ाने के लिए कहा। वहीं कोरोना जांच की व्यवस्था को भी नाकाफी बताया था।

नया स्ट्रेन बड़ी तेजी के साथ बढ़ रहा

सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि महाशिवरात्रि स्नान पर पुलिस के आंकड़ों मुताबिक 32 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया था। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने 45 हजार श्रद्धालुओं की रैंडम जांच की थी। उन्होंने कहा कि कुंभ के प्रमुख स्नान के दौरान चार गुना तक कोविड रैंडम जांच को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, हरियाणा और यूपी के कुछ जनपदों में कोरोना का नया स्ट्रेन बड़ी तेजी के साथ बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा इन राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वाहनों से किसी भी श्रद्धालु के पॉजिटिव मिलने पर उसको आइसोलेट किया जाएगा। इसके लिए 1500 कोविड बेड तैयार किए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि निजी वाहनों के आने वाले श्रद्धालुओं के कोविड पॉजिटिव मिलने पर उनको वापस भेजा जाएगा।  

जांच के लिए निजी कंपनी भी बढ़ाएगी संसाधन
सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि कुंभ में स्नान के दौरान रैंडम जांच केेे लिए सात निजी पैथोलॉजी लैब कंपनियों की मदद भी ली जा रही है। उन्होंने इन कंपनियों को संसाधन बढ़ाने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेला और जिला स्वास्थ्य विभाग भी कोविड रैंडम जांच के लिए संसाधन बढ़ा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed