{"_id":"eaaab3c5ccc0af46b0d4404740366cac","slug":"maa-tujhe-pranam-program-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणाम श्रृंखला का ग्रैंड फिनाले आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणाम श्रृंखला का ग्रैंड फिनाले आज
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 13 Aug 2015 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की आजादी के जश्न के मौके पर ‘अमर उजाला’ की ओर से चलाई गई ‘मां तुझे प्रणाम’ श्रृंखला का गुरुवार को ग्रैंड फिनाले होगा।
विज्ञापन
फिनाले में ‘नाच दून नाच’ और ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ प्रतियोगिताओं में जबरदस्त मुकाबला होगा। रंग जाएं तिरंगे के रंग में सेल्फी प्रतियोगिता और मैं चित्रकार हूं ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
गुरुवार को सर्वे ऑफ इंडिया के ऑडिटोरियम में ‘मां तुझे प्रणाम’ ग्रैंड फिनाले का शुभारंभ एसएसपी पुष्पक ज्योति करेंगे। इस मौके पर ग्रैंड फिनाले में गायन में विशेष परफॉरमेंस नौ वर्षीय अनुकृति मैसी, नौ वर्षीय अवनी और 65 वर्षीय ईवान ज्ञान की होगी।
विज्ञापन
नृत्य में मोहित की विशेष प्रस्तुति होगी। फिनाले में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। मां तुझे प्रणाम श्रृंखला की सेल्फी और ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी यहीं पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये दिखाएंगे फिनाले में दम
- ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ के फाइनलिस्ट : परमजीत कौर, श्याम, ऋषभ व्यास, ईशान, शर्मिता, सौम्या थपलियाल, नलिनी वर्मा, अभिलाषा सती, काजल भारद्वाज, प्रियंका, दमनजीत, पंकज पपनोई और शुभम थापा।
- ‘नाच दून नाच’ के फाइनलिस्ट ग्रुप : पंजाबी जलसा, रिदमिक फैल्कन, डि-मैट्रिक्स, डांस स्केल, सिक्स्थ एलीमेंट, द अनॉन, सुरेंद्र संगीत विद्यालय, सक्षम ग्रुप।
ये होंगे जज
- रीता सिन्हा, पूर्व शिक्षिका, दून स्कूल
- बीना अग्रवाल, निदेशक, कनक कला केंद्र
- देवेंद्री मंद्रवाल, निदेशक, स्वरांजली म्यूजिक एकेडमी
- मंजरी सक्सेना, डीआईडी की पूर्व प्रतिभागी
रंग जाए तिरंगे के रंग में - सेल्फी प्रतियोगिता के विजेता
- अंजू रावत, जाग्रति नवानी, अर्चु सिंह, विशाल वर्मा, सौम्या सोनकर, पीयूष थापा।
मैं चित्रकार हूं - ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेता
- रिशिका गुप्ता, प्रगति मेहता, आदित्य कुकरेती, सुनयना, अंजली मेहरा, देवाक्षी चंदन।
(मैं चित्रकार के जज : महिपाल चौधरी और गौतम सिन्हा, दोनों असिस्टेंट प्रोफेसर, मिनर्वा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी)
यहां होगा ग्रैंड फिनाले : सर्वे ऑडिटोरियम, हाथी बड़कला
फिनाले का समय : शाम 4 बजे से 8 बजे तक