{"_id":"9e9b351fa2ed0082b5bc6f42f7cc2d7e","slug":"lost-five-thousand-greed-of-the-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के लालच में गंवाए पांच हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के लालच में गंवाए पांच हजार
अमर उजाला, मसूरी
Updated Sat, 21 Sep 2013 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिक्चर पैलेस निवासी गगन सिंह नई कार के लालच में एक व्यक्ति की झांसे में आ गया और अपने आठ हजार रुपए भी गंवा बैठा। पुलिस को तहरीर देकर उसने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस उस बैंक एकाउंट को सीज कराने में जुटी है जिसमें पैसे जमा कराए गए थे।
विज्ञापन
एक स्कूल में कार्यरत गगन सिंह ने पुलिस को बताया कि उसे एक पैंफलेट मिला जिसमें तीन प्रश्नों के सही जवाब देने पर आल्टो कार इनाम में देने का वादा किया गया था।
विज्ञापन
पैंफलेट में नित्यानंद नाम के व्यक्ति का मोबाइल नंबर भी था। उस पर बात की और संबंधित व्यक्ति के कहने पर एक बैंक खाते में पांच हजार रुपए जमा करा दिए।
वादे के मुताबिक जब 13 सितंबर को कार नहीं भेजी गई। दोबारा फोन किया तो चार हजार रुपए और जमा कराने पर 48 घंटे में कार देने को कहा। इस पर शक होने पर गगन ने पुलिस को तहरीर दी। एसआई आरपी सती ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन