फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in uttarakhand: Nile People Abscond from Quarantine Center Bazpur

Coronavirus: बाजपुर में क्वारंटीन सेंटर से नौ लोग फरार, अधिकारियों में मचा हड़कंप, मुकदमा दर्ज

Thu, 28 May 2020 11:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंहनगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंहनगर) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 May 2020 11:12 PM IST
सार

  • नंदपुर नरका टोपा क्वारंटीन सेंटर से फरार हुए लोग
  • ग्राम प्रधान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
Lockdown in uttarakhand: Nile People Abscond from Quarantine Center Bazpur
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के बाजपुर में गांव नंदपुर नरका टोपा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने विलेज क्वारंटीन सेंटर से नौ लोग फरार हो गए। इससे वहां खलबली मच गई। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव नंदपुर नरका टोपा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में सप्ताह भर पहले बाहर से आए 20 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें विलेज क्वारंटीन किया गया था। 26 मई को ग्राम प्रधान रेशमा अपने पति के साथ सेंटर पर पहुंची थी। इस दौरान सेंटर से नौ लोग गायब मिले। खोजबीन करने पर पता चला कि नौ लोग अपने घरों में ही हैं।

विज्ञापन

बुधवार रात ग्राम प्रधान रेशमा ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव निवासी रिफायत, अकरम, बहारे आलम, सहउद्दीन, संजय, बबलू, धर्मेंद्र, अभिषेक, लोरेंस के क्वारंटीन सेंटर से फरार होने का आरोप लगाया। एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ धारा 188, 296, 270, 51 (ख) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई जेडी भट्ट को सौंपी गई है।

बता दें कि गांव हरिपुरा, गांव हजीरा के क्वारंटीन सेंटरों से फरार हुए आरोपियों को पकड़ कर पुलिस पंतनगर भेज चुकी है। बाजपुर क्षेत्र में विलेज क्वारंटीन सेंटर से फरार होने का यह तीसरा मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed