फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown: E-office trial will start from June 15 in dehradun For Employees Work from Home

देहरादून: अगले महीने से घर से काम कर सकेंगे अधिकारी-कर्मचारी,15 जून से शुरू होगा ई-ऑफिस का ट्रायल

Mon, 11 May 2020 09:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 May 2020 09:04 PM IST
सार

  • डीएम ने जिला कार्यालय के कर्मचारियों को ई-ऑफिस का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए

विज्ञापन
Lockdown: E-office trial will start from June 15 in dehradun For Employees Work from Home
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लॉकडाउन को देखते हुए जल्द ही देहरादून जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी बगैर दफ्तर आए वर्क फ्रॉम होम के जरिए फाइलों को निपटाते नजर आएंगे। प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में 15 जून से ई-ऑफिस का ट्रायल शुरू होगा। ट्रायल सफल होने के बाद इसे धरातल पर उतार दिया जाएगा। सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कार्यालय सभागार में अधिकारियों की बैठक ली।

विज्ञापन


जिसमें जिला कार्यालय के सभी अधिष्ठानों को ई-ऑफिस के जरिए संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें उन्होंने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान अधिकारी को जिला कार्यालय के सभी अधिष्ठानों के कर्मचारियों को ई-ऑफिस का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। कहा कि 15 जून से इसका ट्रायल होगा।
विज्ञापन


ई-ऑफिस के जरिए शासन की फाइलों की फील्ड मैनेजमेंट, मानव संसाधन, पब्लिक ग्रीवांस सिस्टम, अवकाश, चरित्र प्रविष्टियां आदि में तेजी आएगी। साथ ही कौन सी फाइल कहां लंबित है, उसके क्या कारण है? आदि की जानकारी भी आसानी से मिल सकेगी। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने ई-ऑफिस के जरिए कार्य करने के लिए विभिन्न अधिकारियों के डिजिटल हस्ताक्षर लेकर कार्य शुरू करने को कहा है। ई-ऑफिस संबंधी तमाम उपकरणों को खरीदने के लिए देहरादून स्मार्ट सिटी के मुख्य अधिशासी अधिकारी को डीपीआर आदि भेजें, ताकि कार्य जल्द शुरू हो सके।

वहीं, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों का प्रशिक्षण दो से तीन चरणों में जल्द शुरू किया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर सिंह कुलियाल, सहायक सूचना विज्ञान अधिकारी रणजीत सिंह, ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक सुरेश आदि मौजूद रहे।

हमने ई-ऑफिस पर फरवरी से ही इस पर काम शुरू कर दिया था। लॉकडाउन के चलते इसे रोका गया था, लेकिन अब मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसका ट्रायल शुरू होगा। ट्रायल सफल होने पर इसे लागू कर दिया जाएगा। इससे अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही लोगों को भी फायदा होगा। उन्हें घर बैठे ही किए गए आवेदन या शिकायत पर होने वाली कार्रवाई के बारे में एसएमएस और ई-मेल के जरिए जानकारी मिल जाएगी। उन्हें बेवजह कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
- डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed