{"_id":"88a852270730816fceae700f0529019d","slug":"lock-in-college-teacher-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज में ताला, शिक्षक परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज में ताला, शिक्षक परेशान
अमर उजाजा, उत्तरकाशी
Updated Wed, 30 Oct 2013 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज छात्रों ने कालेज में प्रदर्शन कर ताला लगा दिया।
विज्ञापन
नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
उन्होंने दोषी एसडीएम भटवाड़ी को हटाने और पुलिस कर्मियों के निलंबन होने तक कालेज को बंद रखने की चेतावनी दी।
बुधवार को कालेज खुलते ही छात्र नेताओं ने कालेज में तालाबंदी कर दी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
गुस्साए छात्र नेताओं का कहना था कि छात्र-छात्राएं 25 अक्तूबर को कालेज की समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक ढंग से कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने एसडीएम केके सिंह के आदेश पर छात्रों पर लाठियां भांजी।
एसडीएम को हटाने की मांग
छात्र तब से दोषी एसडीएम को हटाने और पुलिस कर्मियों के निलंबन की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। चेतावनी दी कि जब तक मामले में कार्रवाई नहीं की जाती कालेज नहीं खुलने देंगे। तालाबंदी करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप कैंतुरा, उपाध्यक्ष श्यामनारायण नौटियाल, दीपक रमोला, अमरीकन पुरी, प्रदीप नेगी और सुशील नौटियाल आदि छात्र नेता शामिल रहे।
विज्ञापन