फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   live update of haridwar ardhkumbh.

वीडियो में देखें, हरिद्वार अर्धकुंभ में श्रद्घालुओं की 'महा' आस्था

Fri, 15 Jan 2016 01:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Jan 2016 01:58 PM IST
विज्ञापन
live update of haridwar ardhkumbh.

शुक्रवार को सुबह दस बजे के बाद स्नान के लिए हरिद्वार के घाटों पर आने वाले श्रद्घालुओं की संख्या में कभी दर्ज की गई। बताया गया कि अब घाट पर अपेक्षाकृत कम लोग पूजन और स्नान के लिए मौजूद हैं।

विज्ञापन


हरिद्वार अर्द्घकुंभ में शुक्रवार की सुबह कई देव डोलियों को भी स्नान कराया गया। श्री तटेश्वर महादेव देवता, श्री जगन्नाथ स्वरूप कैलूमानसिर नरसिंह देवता और श्री शेषनाग देवता कुपड़ा देवती की डोली को भक्तों द्वारा पवित्र स्नान कराया गया। ये सभी डोलिया उत्तरकाशी से हरिद्वार आई हैं।
विज्ञापन


मकर संक्रांति के पर्व पर स्नान की लाइव वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...



मकर संक्रांति के पर्व पर स्नान के लिए तड़के से ही घाट पर श्रद्घालुओं का जमावड़ा लग रहा। शुक्रवार को स्नान के लिए करीब पांच लाख श्रद्घालुओं के आने की संभावना है। सुबह से तीर्थनगर हरिद्वार में कोहरे की घनी चादर छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्द्धकुंभ मेले के पहले स्नान पर हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर जहां गुरुवार को लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई, वहीं शुक्रवार को भी यह सिलसिला जारी रहा।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...

live update of haridwar ardhkumbh.

गुरुवार को अर्द्धकुंभ मेले के पहले स्नान पर गंगा में स्नान के साथ श्रद्धालुओं ने अन्य धार्मिक कर्म भी संपन्न कराए।

पहले स्नान को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। अधिकारी लगातार मेले की व्यवस्थाओं नजर रखे रहे। हर यात्री को सुरक्षा व्यवस्था के घेरे से गुजरना पड़ा। स्नान सकुशल संपन्न होने पर अधिकारियों से राहत की सांस ली है।

अधिकारियों का दावा है कि पहले दिन करीब आठ लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। देश के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल से भी श्रद्धालु आए थे।

पावन गंगा स्नान की वीडियों देखने के लिए क्लिक करें...



अर्द्धकुंभ मेले के पहले स्नान के लिए श्रद्धालु बुधवार से ही आने शुरू हो गए थे। बृहस्पतिवार की तड़के स्नान शुरू हुआ तो घाटों पर श्रद्धालुओं का उमड़ना शुरू हो गया था। धीमी गति से शुरू हुआ स्नान दिन चढ़ने के साथ ही धीरे-धीरे बढ़ता गया। आठ बजे तक अच्छी खासी भीड़ हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर उमड़ चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed