फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard caught in wire.

फंदे में फंसी मादा गुलदार, दो घंटे चला रेस्क्यू

Thu, 03 Sep 2015 12:57 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Sep 2015 12:57 PM IST
विज्ञापन
leopard caught in wire.

देहरादून के रायवाला क्षेत्र में दो साल की मादा गुलदार खेत की मेड़ पर लगे तार के फंदे में फंस गई। उसकी गुर्राहट सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो देखा फंदे में मादा गुलदार फंसी है। लोगों ने इसकी सूचना रायवाला वन विभाग को दी। वनकर्मियों की टीम ने पहले गुलदार को बेहोश किया, फिर स्वास्थ्य परीक्षण करके जंगल में छोड़ आए।

विज्ञापन


रायवाला में थानों वन रेंज के बड़ासी ग्रांट के ग्रामीणों की आंख बुधवार तड़के गुलदार की तेज गुर्राहट से खुली। लोग बाहर निकले तो देखा कि गुलदार का अगला पैर फंदे में जकड़ा हुआ है। इसकी सूचना वनाधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने बचाया
वन विभाग के एसडीओ भरत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पहले ट्रेंक्वलाइजिंग गन से गुलदार को बेहोश किया। इसके बाद उसके पैर से फंदा निकाला। टीम में मौजूद भारतीय वन्य जीव संस्थान के चिकित्सक डॉ. पराग निगम ने मादा गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेहत दुरुस्त होने पर गुलदार को पिंजरे में रखकर बड़कोट जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। एसडीओ भरत सिंह ने बताया कि मादा गुलदार की उम्र दो वर्ष होगी। वह स्वस्थ थी, शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। ऑपरेशन गुलदार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed