{"_id":"ad6186a86c013fd88ca15985d9a2bedf","slug":"leopard-attack-on-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुवार को ये रही देहरादून की प्रमुख हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुवार को ये रही देहरादून की प्रमुख हलचल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 23 Jan 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना से दुर्घटना तक, क्राइम से कैंपस तक और सियासत के गलियारों से दफ्तरों तक, बस एक क्लिक से रहिए अपडेट।
विज्ञापन
शाम 5:00 बजे
उत्तराखंड के रामनगर में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कई जगहों पर छापेमारी की है। एसडीएम, सीओ और वन विभाग के अधिकारियों ने मिलकर ये कार्रवाई की है।
प्रशासनिक अमले ने अभियान चलाकर अवैध खनन में लगी दर्जनों गाड़ियां सीज कर जुर्माना लगाया है।
दोपहर 3:58
राजधानी देहरादून के दरबार साहिब में एक दामाद में अपने (70 साल) ससुर को मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि ससुर द्वारा शराब के पैसे देने से मना करने पर दामाद ने ससुर की हत्या कर दी।
विज्ञापन
लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा प्रॉपर्टी विवाद की बात कही जा रही है। पुलिस ने उक्त दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।
दोपहर 12:37
राजधानी देहरादून में शिक्षा मंत्री के आवास के सामने प्रदर्शन कर रहे बीएड प्रशिक्षितों को पुलिस ने पीटा। मंत्री आवास के सामने करीब 40 लोग प्रदर्शन कर रहे थे। जिन्हें देहरादून पुलिस ने सुद्घोवाला जेल में बंद कर दिया है।
विज्ञापन
दोपहर 12:30
रुद्रपुर के गुलरभोल क्षेत्र में गुलदार ने एक युवक को गंभीर रूप से घायल किया है। युवक की हालत काफी गंभीर है जिसे देखते हुए उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया गया है।
बताया गया कि बुधवार देर रात को गुलदार ने उक्त युवक पर हमला कर दिया था। इस घटना से क्षेत्र के लोग काफी सहमे हुए हैं।
दोपहर 12:00
देहरादून नगर निगम में भाजपा पार्षदों की पत्रकार वार्ता आयोजित होगी।
सुबह 11:00
राजधानी देहरादून स्थित सुरभी होटल में अनुसूचित जन जाति कल्याण समिति की प्रेस कांफ्रेंस आयोजित होगी।
गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 117वीं जयंति के मौके पर आर्डिनेंस फैक्ट्री और गांधी पार्क में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रांतीय इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारी हरक सिंह रावत से मिलेंगे।