{"_id":"9b78c530732360396178b2837ae6d9bb","slug":"land-scam-allegation-on-uttarakhand-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पर करोड़ों की भूमि घोटाले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पर करोड़ों की भूमि घोटाले का आरोप
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक/भाजपा के उत्तराखंड प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री हरीश रावत और सरकार पर तीन हजार करोड़ रुपये की भूमि घोटाले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में उन्होंने चाय बागान की 14,000 एकड़ जमीन के मुद्दे पर निचली अदालत के फैसले के बाद उच्च अदालतों में मुकदमा नहीं किए जाने संबंधी सरकार के फैसले पर सवालिया निशान उठाए।
विज्ञापन
प्रदेश प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी के नाम पर सरकार ने दून टी कंपनी के साथ 500 करोड़ की जमीन का एमओयू किया है। प्रकरण में जिला प्रशासन का घोर दुरुपयोग किया गया है। प्रदेश प्रवक्ता ने नैनीसार प्रकरण में भी सरकार और मुख्यमंत्री को कटघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि सरकार उद्योगपतियों के दबाव में आकर औने पौने दाम में कीमती जमीनें सौंप रही है। मुख्यमंत्री का यह कहना कि इंटरनेशनल स्कूल को जमीन औद्योगिक नीति के आधार पर दी गई तो यह कैसी औद्योगिक नीति है? कहा कि रावत सरकार के कार्यकाल में हुए सभी जमीन घोटालों को भाजपा बेनकाब करेगी।
जेएनयू प्रकरण पर कहा कि देश में किसी को भी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का अधिकार नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ कानून अपना काम करेगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर भाजपा के एक नेता की ओर दिए गए बयान पर कहा कि यह निंदनीय है। पार्टी का इससे कोई लेना देना भी नहीं है।
नैनीसार में तथाकथित माओवादियों की गतिविधियों पर कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान कि ‘वे सब जानते हैं कि प्रकरण में कौन शामिल है’ ऐसे में मुख्यमंत्री को इस बात का भी खुलासा करना चाहिए कि वे कौन लोग हैं? और उनके खिलाफ अभी तक कानूनी कार्रवाई क्यों नही की गई?