फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lady sub inspector missing from training center.

ट्रेनिंग सेंटर से गायब हुई उत्तराखंड पुलिस की ट्रेनी दारोगा

Tue, 24 May 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 May 2016 08:26 PM IST
सार

  • चयनित दारोगाओं की मुरादाबाद में चल रही ट्रेनिंग
  • पुलिस मुख्यालय ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
lady sub inspector missing from training center.
महिला दारोगा के गायब होने की खबर से अधिकारी बेचैन रहे।

विस्तार

मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीसी) से उत्तराखंड पुलिस की प्रशिक्षु महिला दारोगा के गायब होने से हड़कंप मच गया। 24 घंटे बाद अचानक उसके वापस आने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इधर पीएचक्यू ने महिला प्रशिक्षु के खिलाफ जांच के आदेश दिए है।

विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस में उप निरीक्षकों की सीधी भर्ती में चयनित 339 अभ्यर्थियों की इन दिनों पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय मुरादाबाद में ट्रेनिंग चल रही है। इनमें 101 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


मु्ख्यालय ने माना गंभीर मामला
पुलिस मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि महिला प्रशिक्षु भावना बिष्ट 22 मई को सुबह दस बजे अनुमति लेकर बाजार गई थी। शाम तक वापस नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू हुई। प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारियों ने रात में महिला प्रशिक्षु की गुमशुदगी दर्ज कराने के साथ उत्तराखंड पुलिस को इसकी जानकारी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर सुनकर परिजन भी बेचैन हो गए। खोजबीन के बीच अगले दिन 23 मई को प्रशिक्षु महिला दारोगा ट्रेनिंग सेंटर पर पहुंच गई। पुलिस मुख्यालय ने बताया कि यह गंभीर मामला है। वह किन परिस्थितियों में गायब हुई, उसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed