फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   koshiyari says ex-cm features is the government order

बोले 'EX-सीएम' अपनी सुविधाओं का गवर्नमेंट ऑर्डर है!

Sun, 06 Oct 2013 11:19 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 06 Oct 2013 11:19 AM IST
विज्ञापन
koshiyari says ex-cm features is the government order

पूर्व मुख्यमंत्रियों को सुरक्षा व सुविधाएं को लेकर उच्च न्यायालय द्वारा एक रिट याचिका पर सरकार को जारी किए गए नोटिस को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है।

विज्ञापन


लेकिन सरकार की तरफ से सचिवालय प्रशासन ने स्टाफ, गृह विभाग की तरफ से सुरक्षा और राज्य संपत्ति विभाग की तरफ से वाहन व आवास दिए जाने का शासनादेश है।

पढें, केदारनाथः यात्रा शुरू पर खड़े हैं मुश्किलों के पहाड़
विज्ञापन


सुरक्षा देने का कोई प्रोविजन नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि कौन कहता है कि सुविधाएं व सुरक्षा देने का कोई प्रोविजन नहीं है। देश के आजाद होने के बाद से सभी प्रदेशों में यह व्यवस्था है तो कुछ सोच समझ कर ही की गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के जमाने से यह सब हो रहा है। हम यूपी से अलग हुए है और यूपी में इस बाबत आदेश जारी किए गए थे। पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी ने कहा कि मुझे नहीं मालूम किसने क्या रिट की है और न्यायालय ने जो पूछा है उसका जबाव राज्य सरकार को देना है। लेकिन इन सुविधाओं का आदेश सरकार ने किया है।


पढें, केदारघाटी में रेंग रहा जनजीवन, हालात खराब

अरबों रुपए के घोटाले
पूर्व मुख्यमंत्रियों को सुविधा देने के नाम पर सरकार का खर्चा होता है, ऐसा कैसे हो सकता है कि बगैर किसी प्रोविजन केही इतना बड़ा खर्चा कर दिया जाए।

पूर्व सीएम डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि राज्य सरकार के बजट से जो भी खर्चा होता है वह कानून के दायरे में ही होता है। लोगों को सरकारों में हो रहे अरबों रुपए के घोटाले नजर नहीं आ रहे हैं, राज्य में दैवी आपदा के बाद लोगों को राहत नहीं मिली यह दिखाई नहीं दिया और पूर्व सीएम को मिलने वाली सुविधाएं खटक रही है।

पढें, बदरीनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, पत्थर गिरने से सड़क बंद

लेकिन जारी है बदलाव की कसरत

उच्च न्यायालय ने तो अभी नोटिस जारी किया है लेकिन सरकार में पूर्व मुख्यमंत्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर अलग से भी कसरत हो रही है। पिछले महीने सभी प्रदेशों में पूर्व सीएम को मिलने वाली सुविधाओं के आदेश व नियमावली मंगाई गई है।

यह कसरत मुख्यमंत्री के आदेश पर शुरू हुई। मुख्यमंत्री के साथ जल्द ही बैठक में अन्य प्रदेशों की व्यवस्था को प्रस्तुत कर विचार विमर्श किया जाएगा। ऐसा भी संभव है कि मौजूदा व्यवस्था में कुछ परिवर्तन कर नई व्यवस्था लागू की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed