{"_id":"94cbdff1c92b286d4e4e398d9e0808c6","slug":"knowledge-city-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस नॉलेज सिटी में नॉलेज के साथ मिलेगा सबकुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस नॉलेज सिटी में नॉलेज के साथ मिलेगा सबकुछ
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 23 Jan 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैक्सिको की तर्ज पर उत्तराखंड में भी नॉलेज सिटी की स्थापना होगी। नॉलेज सिटी में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालय, अस्पताल और अन्य संस्थान होंगे।
विज्ञापन
पढ़ें, देहरादून में हुई नौकरियों की बरसात
विज्ञापन
सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए एक्शन प्लान तैयार कर जमीन भी तलाश रही है।
पढ़ें, प्यार से मिलने गया, लेकिन मिली मौत
विज्ञापन
यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने बताया कि नॉलेज सिटी के मुद्दे पर हाल ही में प्रधानमंत्री के सलाहकार सैम पित्रोदा और योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलूवालिया से उनकी बातचीत भी हुई थी।
पढ़ें, सालों बाद फेसबुक ने परिवार को किया एक
उन्होंने बताया कि मैक्सिको की तर्ज पर देश में केरल और गुजरात में नॉलेज सिटी पर काम चल रहा है। उत्तराखंड सरकार इसके लिए जमीन का चयन कर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराएगी और एक्शन प्लान भी तैयार किया जाएगा।
पढ़ें, शादी के दिन ली ऐसी शपथ कि हिट हो गई जोड़ी
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बाबत जरूरत पड़ने पर यहां की टीम केरल और गुजरात का दौरा कर वहां प्रोजेक्ट पर चल रहे कामकाज की जानकारी लेगी और मदद भी।
क्या है नॉलेज सिटी
व्यक्ति की सभी जरूरतों को ध्यान में रखकर एक कैंपस का निर्माण करना। इसमें शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, बेहतर जीवन, कारोबार और निवेश की जानकारी देने के लिए कार्यालय की व्यवस्था की जाती है।