फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kavi sammelan

ये क्या, सब दल अब बेचेंगे चाय...

Sun, 25 May 2014 12:31 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 25 May 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
Kavi sammelan

देहरादून स्थित आयुध निर्माणी में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में हंसी की फुहारों के बीच कवियों ने देश और समाज के जलते सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश भी की।

विज्ञापन


कुछ इस तरह सजी महफिल
शनिवार शाम कार्यक्रम का उद्घाटन आयुध निर्माणी के महाप्रबंधक सीएस विश्वकर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शुरुआत शैलेंद्र शर्मा ने बहुत है आसान अमीर होना.. से की।
विज्ञापन


इसके बाद बेशक उपवन के गुलाब तो लाजवाब है... सुनाया। कानपुर के कवि पंकज ने तेरी आखों से समंदर भी छलक सकता था..., डा. सुरेश अवस्थी ने लाओ कहीं से आग मशालों के वास्ते... सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद श्रीवास्तव ने धर्म छोटे बड़े नहीं होते, जानते तो लड़े नहीं होते.. सुनाई। राघवेंद्र त्रिपाठी ने प्लेजर है प्रेमिका तो बीबी जान डबल रिस्क है... सुनाकर माहौल खुशनुमा कर दिया।

डा. कमल द्विवेदी ने मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर चाय बेच पीएम बने ऐसा किया उपाय, लगता है सब दल अब बेचेंगे चाय... सुनाई। देवेंद्र सफल ने दे खुशहाल रहे खुशी बेमिसाल रहे...


महेंद्र ने कैसे प्रतिमान हुए हैं, खलनायक भगवान हुए हैं..,, देवीचरण कश्यप अक्स ने जिनकी पत्नी रखती है बड़े नाखून.. सुनाई। संचालन करते हुए श्रवण कुमार शुक्ला ने सच को सच न कहें उसका मान कैसा... कविता सुनाई।

आयुध निर्माणी के अधिकारी रघुवीर सिंह, एसबी मिश्रा, एके मिश्रा, राजेश, अनिल उनियाल, अशोक शर्मा, अनिल सती आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed