फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2021: Haridwar border will be sealed from 24th July, will consider carrying water from tankers

कांवड़ यात्रा 2021: 24 जुलाई से सील हो जाएंगे हरिद्वार के बॉर्डर, टैंकरों से जल ले जाने पर होगा विचार 

Thu, 15 Jul 2021 07:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Jul 2021 07:21 PM IST
सार

डीजीपी ने कहा कि प्रतिबंधित अवधि में यदि कोई कांवड़िया हरिद्वार आने से न माने तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2021: Haridwar border will be sealed from 24th July, will consider carrying water from tankers
डीजीपी अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ मेला प्रतिबंध को लेकर पुलिस ने एक बार फिर कमर कस ली है। आगामी 24 जुलाई से हरिद्वार के बॉर्डर कांवड़ियों के लिए सील कर दिए जाएंगे। बृहस्पतिवार को डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित अवधि में यदि कोई कांवड़िया सड़क पर दिखाई देता है तो उसे विनम्रता से वापस जाने के लिए कहा जाए। बावजूद इसके न माने तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। 
विज्ञापन


बड़ा फैसला: उत्तराखंड सरकार ने लगातार दूसरे साल स्थगित की कांवड़ यात्रा, कोरोना के चलते उठाया कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इंटेलीजेंस के अधिकारी, डीआईजी रेंज, हरिद्वार और देहरादून के पुलिस अधिकारी शामिल रहे। डीजीपी ने कहा कि कांवड़ मेलेे को प्रतिबंधित किया गया है, जिसके अनुपालन के लिए एक एसओपी संबंधित जिलाधिकारी के साथ मिलकर बना ली जाए। यदि कोई कावंड़िया सड़क पर दिखाई देता है तो उसे सम्मान पूर्वक सड़क से उतारा जाए और बस व अन्य माध्यमों से वापस भेजा जाए। 

डीजीपी ने देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल जिलों में इंफोर्समेंट टीमों का गठन करने के निर्देश दिए। ट्रेनों से आने वाले कांवड़ियों को रोकने के लिए ट्रेनों को हरिद्वार से पहले पड़ने वाले स्टेशनों पर रोका जाएगा। यदि वहां कोई दिखाई देता है तो उन्हें शटल ट्रेनों से वापस भेजा जाएगा। इस मामले में लगातार कांवड़ संघ व समितियों के साथ चर्चा की जाए। 

टैंकरों से जल ले जाने पर होगा विचार 

हरिद्वार में बॉर्डर थानों के साथ कांवड़ मेले के प्रतिबंध के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें अन्य राज्यों के बॉर्डर से लगे जनपदों के रेंज अधिकारियों को बुलाया जाएगा। बैठक में संयुक्त रूप से टैंकरों के माध्यम से गंगाजल भेजे जाने पर विचार किया जाएगा। इससे पहले ही कांवड़ संघ और समितियों से वार्ता कर उन्हें प्रतिबंध के बारे में बताया जाएगा। 

कांवड़ मेला प्रतिबंधित किया गया है। ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी है कि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। कांवड़ियों को पहले विनम्रता से समझाया जाएगा। इसके बाद जरूरत पड़ने पर ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गत छह जुलाई को एक समन्वय बैठक हुई थी। एक और बैठक आगामी दिनों में बॉर्डर वाले जिलों के अधिकारियों के साथ की जाएगी।
- अशोक कुमार, डीजीपी, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed