फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   job in power corporation

ऊर्जा क्षेत्र के निगमों में खुली भर्ती

Mon, 09 Dec 2013 03:41 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Dec 2013 03:41 PM IST
विज्ञापन
job in power corporation

उत्तराखंड सरकार ने हड़ताल पर चल रहे विद्युत संविदा कर्मियों ने करारा झटका दिया है।

विज्ञापन


पढ़ें, बारातियों के डांस ने ले ली दूल्हे के पिता की जान

इन कर्मचारियों की मांगें मानने के बजाय सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र के तीनों निगमों में भर्तियां खोल दी हैं। तीनों निगमों में 959 पदों के लिए परीक्षा आयोजित करने के लिए उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने विज्ञापन जारी कर दिया है।

आवेदन की अंतिम तिथि आठ जनवरी
आवेदन की अंतिम तिथि आठ जनवरी 2014 तय की गई है। ऊर्जा क्षेत्र के तीनों निगमों में लगभग 3000 विद्युत संविदा कर्मचारी हैं। इनमें से करीब 1800 ऊर्जा निगम में, 900 जल विद्युत निगम में और 300 पिटकुल में तैनात हैं।

पढ़ें, दून में मोदी की रैली पर ‘दिल्ली’ की खुफिया निगाह
विज्ञापन


यह कर्मचारी पिछले डेढ़ माह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे तीनों निगमों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। तमाम कवायद के बावजूद संविदा कर्मियों और शासन के बीच गतिरोध खत्म नहीं हो पाया।

पढ़ें, जेपी जोशी को 'फंसाने' के लिए युवती ने ली थी 'ट्रेनिंग'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच तीनों निगमों में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए नियमित भर्तियां शुरू कर दी गई हैं। ऊर्जा निगम में 573, पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड (पिटकुल) में 132 और उत्तराखंड जल विद्युत निगम में 243 पदों पर भर्ती होगी।

मांगों को लेकर विद्युत संविदा कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। इस मामले में किसी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। जरूरी पड़ी तो कोर्ट की शरण ली जाएगी।
- विनोद कवि, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed