{"_id":"8f0218c3d122e867dd6552c9a599e943","slug":"jet-airways-night-flight-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेट एयरवेज से दिल्ली के लिए रात में भरें उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेट एयरवेज से दिल्ली के लिए रात में भरें उड़ान
नवल किशोर यादव/ अमर उजाला, डोईवाला
Updated Thu, 13 Mar 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में रात्रिकालीन हवाई सेवाओं के विस्तार को पंख लगने लगे हैं। एयर इंडिया के बाद अब 31 मार्च से जेट एयरवेज अपनी रात्रि सेवा शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
राज्य के पर्यटन में इजाफा होगा
इसके बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले लोगों के पास रात में भी विकल्प मौजूद होगा। रात्रिकालीन सेवा शुरू होने से राज्य के पर्यटन में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
मौजूदा समय में जेट एयरवेज का विमान दोपहर 12 बजे लैंड करने के बाद 12:30 पर दिल्ली के लिए उड़ान भरता है, जबकि उसकी दूसरी फ्लाइट 2:30 पर एयरपोर्ट पहुंचती है, जो 3 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरती है।
विज्ञापन
जेट एयरवेज के स्थानीय प्रबंधक वरूण सूरी ने बताया कि 31 मार्च से विमान 7:30 बजे जौलीग्रांट पहुंचेगा और ठीक आठ बजे वापसी की उड़ान भरेगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
एयर इंडिया पहले ही शुरु कर चुका है रात्रिसेवा
एयर इंडिया 25 फरवरी से पहले ही अपनी रात्रिकालीन सेवा शुरू कर चुका है। कंपनी का विमान 7 बजे एयरपोर्ट पहुंचता है, जबकि 7:30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरता है।
एयर इंडिया की रात्रिकालीन सेवा शुरू होने से पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राजकीय और मिनी विमान ही नाइट लेंडिंग का लाभ उठा रहे थे। रात में आवाजाही करने वाले यात्रियों की अच्छी खासी तादाद हो गई है।
आगामी टूरिस्ट सीजन में यात्रियों की संख्या में और वृद्धि होने के आसार हैं। ऐसे में रात्रिकालीन सेवाओं के बढ़ने से राज्य के पर्यटन को भी लाभ मिलने की संभावना है।