फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jaspal rana got first uttrakhand khel ratn

जसपाल राणा को मिला पहला उत्तराखंड खेल रत्न

Sat, 02 Nov 2013 11:17 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 02 Nov 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
jaspal rana got first uttrakhand khel ratn

देश को नामी बॉक्सर देने वाले पिथौरागढ़ के बॉक्सर हरि सिंह थापा को उत्तराखंड का पहला देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं निशानेबाज जसपाल राणा को पहले उत्तराखंड खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


अभी तक उपेक्षा का दंश झेल रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल से जलवा बिखेरने वाले राज्य के खिलाड़ियों का अब खेल विभाग सम्मान करने जा रही है।

उत्तराखंड अवार्ड के नामों की सूची फाइनल
खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल मंत्री की घोषणा के बाद खेल विभाग की हाईपावर कमेटी ने पहले उत्तराखंड खेल रत्न और देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवार्ड के नामों की सूची फाइनल की। राज्य में पहली बार दिए जा रहे खेल रत्न और द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए राज्य स्थापना दिवस के दिन का चयन किया गया है।
विज्ञापन


कई अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर दिए
खेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हरि सिंह थापा ने देश को पदम बहादुर मल्ल, हवा सिंह सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर दिए हैं। बॉक्सिंग के क्षेत्र में उनके द्वारा किए उल्लेखनीय कार्यों के लिए ही उनका चयन देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर निशानेबाज जसपाल राणा को पहला उत्तराखंड खेल रत्न दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर पदम बहादुर मल्ल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा। उप निदेशक खेल अजय अग्रवाल ने भी इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed