{"_id":"db55092af2c974045fd3805b22f0cd92","slug":"its-may-be-rain-on-lohri","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहड़ी के मजे पर फिर सकता है 'पानी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहड़ी के मजे पर फिर सकता है 'पानी'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 11 Jan 2014 03:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर मौसम ने अपनी चाल न बदली तो इस बार लोहड़ी का त्योहार कुछ भीगा-सा रह सकता है। आने वाली 13 जनवरी को दून में हल्की बारिश की संभावना है।
उधर, शुक्रवार को प्रदेश में ज्यादातर जगह मौसम साफ रहा, ऊंची पहाड़ियों पर बेहद हल्की बर्फबारी और बारिश दर्ज की गई।
ठंडी हवाओं से कंपकपी बढ़ी
पंतनगर, मुक्तेश्वर में बूंदाबांदी भी रही। राजधानी दून में सुबह के वक्त धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद अधिकतर समय बादल सूरज को ढके रहे। उस पर ठंडी हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी।
आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 94, जबकि न्यूनतम 53 दर्ज किया गया। शनिवार को भी प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश, बर्फबारी रह सकती है।
गरज वाले बादलों की आशंका
राजधानी दून में आम तौर पर मौसम साफ रहेगा, लेकिन कहीं-कहीं आंशिक और गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं।
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो अगले 36 घंटे में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने जा रहा। मैदानी क्षेत्रों मसलन उधम सिंह नगर, हरिद्वार आदि स्थानों पर कोहरे का असर देखने को मिलेगा।
राज्य मौसम केंद्र के वैज्ञानिक डा. विक्रम सिंह के अनुसार न्यूनतम तापमान में गिरावट संभव है, यह 4.5 डिग्री सेल्सियस के आस-पास या इससे भी कम रह सकता है। इससे ठंड में निश्चित रूप से बढ़ोत्तरी होगी। राजधानी दून का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।