फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   itbp get 33 officer

आईटीबीपी को मिले 33 अफसर

Sun, 09 Mar 2014 12:33 PM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Sun, 09 Mar 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
itbp get 33 officer

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के 39वें राजपत्रित कंबाइटेजिशेन कोर्स के दीक्षांत समारोह में 33 राजपत्रित अधिकारियों ने देश की रक्षा की शपथ ली।

विज्ञापन


आईटीबीपी के निदेशक ने किया निरीक्षण
बल की वेशभूषा में सजे नवसैन्य अधिकारी आत्मविश्वास से लबरेज थे। देश के खातिर मर मिटने का जज्बा इनमें परेड के दौरान देखने को मिला। मुख्य अतिथि आईटीबीपी के निदेशक हरभजन सिंह ने परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


नवसैन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए बल के निदेशक ने कहा कि आज देश के सामने कई चुनौतियां खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि भारत की तरक्की से कई पड़ोसी देश परेशान हैं। लगातार देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में आतंकी घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में नवसैन्य अधिकारियों को जो कुछ भी प्रशिक्षण के दौरान सिखाया गया, वे अपने जीवन काल में जब भी मौका मिलेगा धैर्य और पराक्रम के साथ दुश्मन के हौसले पस्त करेंगे।

नवसैन्य अधिकारियों को पुरस्कृत किया
इस मौके पर प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नवसैन्य अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। परेड मैदान में नवसैन्य अधिकारियों के अभिभावकों और अधिकारियों ने उनके कंधों पर बैज लगाए।

इन नवसैन्य अधिकारियों में 27 पशु चिकित्सक और 6 इंजीनियर हैं। शपथ ग्रहण समारोह में अकादमी के उपनिदेशक दविंदर सिंह ने अतिथियों और अभिभावकों को आभार जताया।


ये हुए पास आउट

बिहार से 5, हरियाणा से 2, जम्मू-कश्मीर से 1, राजस्थान से 2, उत्तर प्रदेश से 8, मध्यप्रदेश से 4, उत्तराखंड से 3, हिमाचल प्रदेश से 2, असोम से 5, उड़ीसा  से 1 सैन्य अधिकारी।

गुवाहाटी की गीतिका सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी
प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया।

संपूर्ण प्रशिक्षण गतिविधियों में गुवाहाटी (असोम) की गीतिका बौशिया को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी, आंतरिक गतिविधियों के लिए धर्मशाला हिमाचल प्रदेश की स्वाति गुप्ता और बाह्य प्रशिक्षण में अंबेडकर उत्तर प्रदेश के बृजेश भारद्वाज को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed